20 मिनट का वीडियो देखा और The Kashmir Files के लिए राजी हो गए दर्शन कुमार

The Kashmir Files में दर्शन कुमार शिव पंडित की भूमिका में हैं. दर्शन को उनके किरदार के लिए खूब प्यार मिल रहा है. दर्शन अपनी इस सक्सेस से काफी खुश हैं. बता दें दर्शन ने इस फिल्म के लिए हामी भरने से पहले अपने दिल की सुनी थी. इमोशन में लिए गए इस फैसले के अंजाम से दर्शन काफी संतुष्ट हैं.

Advertisement
दर्शन कुमार दर्शन कुमार

नेहा वर्मा

  • मुंबई,
  • 16 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 10:52 AM IST
  • द कश्मीर फाइल्स के हीरो हैं दर्शन कुमार
  • किस वीडियो को देखने के बाद दर्शन ने फिल्म के लिए हामी भरी

The Kashmir Files फिल्म में दर्शन कुमार कृ्ष्णा पंडित का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म को मिल रहे रिस्पॉन्स से दर्शन बेहद खुश हैं. वो कहते हैं कि इस वक्त मैं सातवें आसमान पर हूं. मेरे कैरेक्टर को कमाल का रिस्पॉन्स मिल रहा है. लोगों को मेरा काम पसंद आया है. इंडस्ट्री से कई कॉल्स व मैसेज आ चुके हैं.

aajtak.in से एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान दर्शन बताते हैं, मैं रिस्पॉन्स को लेकर बहुत खुश हूं. कई मुझसे सीन्स को लेकर डिसकस कर रहे हैं. किसी ने कहा कि हमें लगा ही नहीं कि दर्शन कुमार कृष्णा पंडित प्ले कर रहा है. इंडस्ट्री से जब इतने दिग्गज डायरेक्टर्स आपको कॉल कर आपके किरदार को सराहें तो इससे बड़ा अचीवमेंट क्या हो सकता है. उन्होंने कहा कि ऑडियंस के प्यार को देखकर ऐसा लग रहा है कि मानो ये उनकी ही फिल्म है. यह सबकुछ सपने जैसा है. हम एक्टर्स इसी दिन के लिए तो मेहनत करते हैं.

Advertisement

सर्द मौसम…दर्द और गम! DOP ने बताया- कैसे और किन हालात में शूट हुई 'द कश्मीर फाइल्स'

तब मिथुन दा ने कॉल कर मुझसे लंबी बात की थी 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें एक महिला दर्शन को पकड़कर रोती है. दर्शन ने उस वाकये के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा कि ये रियल इमोशन हैं. ये हैदराबाद के स्क्रीनिंग का वीडियो है, जहां वो महिला मेरे पास आती हैं और मुझसे कहती हैं ये सब हमारे साथ हो चुका है. उनके बच्चे भी मेरे किरदार की ही तरह कंफ्यूज हैं. उन्होंने मुझे बहुत दुआएं दी. ये मेरे लिए सच्चा अवॉर्ड है. हैरानी की बात यह है कि फिल्म की जितनी भी स्क्रीनिंग हुई है, वहां से बस प्यार और दुआ ही मिली है. मैं आश्रम शूट कर रहा था, तो अमेरिका जा नहीं पाया. वहां से मिथुन दा ने मुझे कॉल कर मेरे किरदार की तारीफ की. हमने लगभग 15 मिनट तक बात की और उन्होंने कहा कि दर्शन तुमने बहुत अच्छा काम किया है.

Advertisement

उस 20 मिनट की डॉक्यूमेंट्री ने मुझे परेशान कर दिया था 

फिल्म कैसे मिली और अपने रोल के लिए कैसे तैयार हुए? इस सवाल पर दर्शन कहते हैं कि मुझे कास्टिंग डायरेक्टर तरुण बजाज ने कॉल कर कहा कि वो मुझे कश्मीर फाइल्स में लीड लेना चाहते हैं. जब मैं विवेक से मिलने गया, तो उस वक्त पल्लवी जोशी मैम वहां थीं. उन्होंने कहा कि दर्शन हम तुम्हें फिल्म के नरेशन से पहले कुछ दिखाना चाहते हैं. वे मुझे ऑफिस के थिएटर रूम लेकर गए और वहां 20 मिनट की वीडियो क्लिप दिखाई. ये वो वीडियो था, जिसमें 700 कश्मीरी पंडितों के दर्द को रिकॉर्ड किया गया था. उस वीडियो को देखने के बाद मैं खुद परेशान हो गया. मैं चाहता था कि ये सच्चाई लोगों के सामने आए. मैं कुछ बोल नहीं पाया और स्क्रिप्ट लेकर घर आ गया. स्क्रिप्ट वो वीडियो का संयोजन था. मैंने यही सोचा कि पांच लाख लोगों के दर्द को बाहर लाना चाहिए. मेरे किरदार की मां के साथ गैंगरेप होता है और उसे काट दिया जाता है. हालांकि रेप वाला सीन तो हटा दिया गया है. मैंने तभी हामी भर दी.

The Kashmir Files: विवेक अग्निहोत्री को क्यों 'द कश्मीर फाइल्स' देखने के बाद महिलाओं ने दिए पैसे? बोलीं- जो बन पड़े करो

Advertisement

इस फिल्म से आपने क्या सीखा इस सवाल पर दर्शन कहते हैं कि इस फिल्म ने एक इंसान के तौर पर बदला है. मैंने इस फिल्म से यही सीखा है कि हमारे बीच यूनिटी और इंसानियत बहुत जरूरी है. एक दूसरे की इज्जत करना जरूरी है. आप देखें रूस-यूक्रेन की लड़ाई में हमारा मार्केट गिर रहा है. हम ग्लोबली इतने कनेक्टेड हैं कि हम एक-दूसरे की हेल्प नहीं करेंगे तो हमारे घर भी आग पहुंचेगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »