'जया आंटी को परेशान मत करना', पैपराजी से बोलीं तनीषा मुखर्जी, लगाया आरोप

दुर्गा पूजा 2026 से पहले, तनीषा मुखर्जी ने पैपराजी से समझदारी से पेश आने और जया बच्चन को उकसाने से बचने की अपील की. जानिए उन्होंने क्या कहा.

Advertisement
पैप्स पर बोलीं तनीषा मुखर्जी (Photo: Screengrab) पैप्स पर बोलीं तनीषा मुखर्जी (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 10 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:56 PM IST

जया बच्चन और पैपराजी के बीच अक्सर तीखी बहस देखने को मिलती है, जिस वजह से वह कई बार ट्रोल भी होती हैं. उनका पैपराजी के साथ कुछ खास नाता नहीं है. जया कई बार पैपराजी के व्यवहार और उनकी तस्वीरें खींचने के तरीके पर नाराजगी जता चुकी हैं. अब दुर्गा पूजा 2026 से पहले एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी ने पैपराजी से खास अपील की है. उन्होंने जया बच्चन को परेशान नहीं करने को कहा. 

Advertisement

देशभर में शारदीय नवरात्री बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. मुखर्जी परिवार भी दुर्गा पूजा बड़े ही धूमधाम से मनाती है. नॉर्थ बॉम्बे सार्वजनिक दुर्गा पूजा एसएनडीटी ग्राउंड जुहू में  ऑर्गेनाइज  होती है. ऐसे में फैंस को नॉर्थ बॉम्बे सार्वजनिक दुर्गा पूजा में मुखर्जी परिवार के सदस्यों रानी मुखर्जी, काजोल और अयान मुखर्जी को देखने का बेसब्री से इंतजार है. बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटी उनके पूजा पंडाल में दर्शन करने के लिए आते हैं. जया बच्चन भी हर साल इस आयोजन का हिस्सा बनती हैं. 

जया आंटी को परेशान मत करना
हाल ही में मुंबई में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तनीषा मुखर्जी ने मीडिया और आम लोगों से दुर्गा पूजा के दौरान सावधानी बरतने की अपील की. उन्होंने कहा,  'यहां इस साल काफी ज्यादा लोग आने वाले हैं ऐसे में मैं मीडिया और आम लोगों से अपील करती हूं कि वे एक-दूसरे का ख्याल रखें. इंसानियत को न भूलें. '

Advertisement

साथ ही वह जया को लेकर मजाक करती हैं और बोलती हैं उन्हें परेशान नहीं किया जाए. उन्होंने कहा, 'जया आंटी को इस साल परेशान मत करना. मैंने खुद देखा है कि मीडिया वाले लोग उन्हें जानबूझकर परेशान करते हैं. आप लोग बहुत बदमाश हो, आपके कुछ फोटोग्राफर्स जानबूझकर उनके पास जाकर उन्हें उकसाते हैं.  हमारी पूजा में ऐसा मत करना प्लीज.' वह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पैपराजी से पंडाल में डेकोरम मेन्टेन करने को कहा.

जया का पैपराजी के साथ रिश्ता अच्छा नहीं है. एक इंटरव्यू के दौरान जया ने कहा था कि वह पैपराजी कल्चर को पसंद नहीं करती हैं. उन्होंने कहा था कि मीडिया के साथ उनका रिश्ता कुछ अच्छा नहीं हैं. वह पैपराजी के तस्वीर लेने के तरीकें पर अक्सर सवाल उठाती रहती हैं. जिसके कारण उन्होंने कई बार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »