'PM नहीं बन पाया', Taarak Mehta एक्टर ने राहुल गांधी को किया रोस्ट, अभिजीत दिपके की उड़ाई खिल्ली

शैलेश लोढ़ा ने राहुल गांधी और अभिजीत दिपके पर तंज कसा. उन्होंने दोनों पर व्यंग्य करते हुए उनकी राजनीतिक गतिविधियों और आत्मविश्वास पर कटाक्ष किया. शैलेश का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Advertisement
Shailesh Lodha slams Rahul Gandhi (Photo: Instagram @iamshaileshlodha/ANI) Shailesh Lodha slams Rahul Gandhi (Photo: Instagram @iamshaileshlodha/ANI)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 2:36 PM IST

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो से फेमस हुए शैलेश लोढ़ा अपने सेंस ऑफ ह्यूमर की वजह से फेमस हैं. एक्टर अब स्क्रीन पर कम दिखते हैं. लेकिन इवेंट्स में खूब नजर आते हैं. इंटरनेट पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके पर निशाना साधा है.

Advertisement

शैलेश लोढ़ा का राहुल पर तंज

शैलेश ने राहुल और अभिजीत को रोस्ट किया है. भरी पब्लिक के बीच उन्होंने दोनों पर सटायर मारा. वो कहते हैं- अभिजीत दिपके गलतफहमी में है. जंतर मंतर पर 450 लोग इकट्ठा करके सोचता है मैं बहुत बड़ा हो गया हूं. उसे एक बार यहां लेकर आओ, उसे पता चलेगा भीड़ क्या होती है. कमाल करते हो, क्या चल रहा है इस देश में? लेकिन देखो एक आदमी, बेचारा भला आदमी, उसने बहुत मेहनत की. नकली संसद बनाई, उसमें भी प्रधानमंत्री नहीं बन पाया. ये अलग ही कॉन्फिडेंस है. लेकिन कॉन्फिडेंस और ओवर कॉन्फिडेंस होने में बहुत बड़ा फर्क है. सफेद कुर्ता पायजामा और जैकेट पहनने से... इतना बोलकर वो चुप हो गए और हंसने लगे.

वैसे शैलेश कम ही राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखते हैं. लेकिन इस बार उन्होंने सीधा नाम लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा है. एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो, असित मोदी के शो तारक मेहता से उन्हें फेम मिला. वो घर-घर में फेमस हुए. सिटकॉम शो में उन्होंने तारक का रोल प्ले किया था. सालों तक इस शो से जुड़े रहने के बाद शैलेश का इसे छोड़ना फैंस के लिए हार्टब्रेकिंग था. इसके प्रोड्यूसर असित मोदी संग उनका विवाद हुआ था. फीस इश्यू को लेकर बात इतनी आगे बढ़ी कि उनका मनमुटाव पब्लिक हो गया. आज भी उनके रिश्ते सही नहीं हैं.

Advertisement

तारक मेहता छोड़ने के बाद वो शो 'वाह भई वाह' और 'एडवोकेट अंजलि अवस्थी' में दिखे थे. शैलेश को फैंस स्क्रीन पर काफी मिस करते हैं.  

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »