सुशांत संग पहली फिल्म, फिर अफेयर अब ड्रग्स कनेक्शन में घि‍रा सारा अली खान का नाम

एक्ट्रेस सारा अली खान ने सुशांत सिंह राजपूत संग फिल्म केदारनाथ में काम किया था. फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री काफी पसंद की गई थी. बताया गया था कि फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों एक दूसके के करीब आए तो और फिर प्यार कर बैठे.

Advertisement
केदारनाथ फिल्म का सीन केदारनाथ फिल्म का सीन

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 11:51 AM IST

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को अब तीन महीने हो गए हैं. अभी तक ये भी साफ नहीं हो पाया है कि ये एक मर्डर है या फिर सुसाइड. लेकिन इस बीच केस पिछले एक महीने से ड्रग एंगल के इर्द-गिर्द घूम रहा है. केस से जुड़ी गिरफ्तारियां भी इसी एंगल की वजह से हुई हैं. फिर चाहे वो रिया चक्रवर्ती हों या फिर उनके भाई शोविक. सभी को ड्रग्स विवाद की वजह से जेल भेजा गया है. अब ड्रग्स एंगल में दीपिका, सारा, श्रद्धा कपूर, रकुल कई बड़े नाम आ गए हैं. बात करें सारा खान  की तो उनका सुशांत के साथ गहरा नाता रहा है. पहली फिल्म सुशांत के साथ की, फिर दोनों के रिश्ते की बात आई. बाद में ब्रेकअप की खबरें भी आईं. लेकिन ड्रग एंगल आने के बाद एक बार फिर सारा का नाम सुशांत के साथ आ रहा है. दरअसल, सुशांत के ड्रग लेने की शुरुआत सारा के साथ बताई जा रही है. दोनों केदारनाथ के सेट पर ड्रग्स लेते थे. ऐसे कई खुलासे हुए हैं. 

Advertisement

सारा संग कैसा था सुशांत का रिलेशन?

एक्ट्रेस सारा अली खान ने सुशांत सिंह राजपूत संग फिल्म केदारनाथ में काम किया था. फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री काफी पसंद की गई थी. बताया गया था कि फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों एक दूसके के करीब आए तो और फिर प्यार कर बैठे. दोनों साथ में काफी टाइम स्पेंड करने लगे थे. खुद सारा या सुशांत ने तो कभी इस रिलेशन का खुलासा नहीं किया, लेकिन दोनों का साथ में-आना-जाना लगा रहा. बाद में खबर आई कि सारा अली खान और सुशांत के बीच जबरदस्त झगड़ा हो गया. दोनों ने एक दूससे से बात करना भी छोड़ दिया और सुशांत ने तो सारा को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया.

सारा सुशांत में हुई तकरार 

उस लड़ाई के बारे में बताया जाता है कि विवाद कोई ज्यादा बढ़ा नहीं था. बस सारा अली खान,सुशांत को लेकर जरूरत से ज्यादा ओवर पजेसिव थीं, जिस वजह से सुशांत कई बार सहज महसूस नहीं करते थे. दोनों को भरोसा था कि ये विवाद जल्दी खत्म हो जाएंगे. लेकिन ऐसा हुआ नहीं और फिर बाद में दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला लिया. अब उसके बाद से ना तो कभी दोनों के नाम का साथ में जिक्र हुआ और ना ही कभी उन्हें साथ देखा गया.

Advertisement

सुशांत संग पार्टी में शामिल होती थीं रिया

अब जब सुशांत हमारे बीच नहीं है, तब ये पता चला है कि सारा अली खान भी सुशांत संग खूब पार्टी किया करती थीं. अब पार्टी भी कोई आम नहीं, बल्कि ड्रग्स वाली जहां पर गांजा-चरस का इस्तेमाल होता था. आजतक के एक स्टिंग ऑपरेशन में फार्म हाउस के मैनेजर ने बताया था कि सारा अली खान, सुशांत संग आया करती थीं. जमकर पार्टी की जाती थी और ड्रग्स का भी सेवन होता था. मैनेजर ने बताया था कि सुशांत पहले सारा संग आते थे और फिर बाद में जब वे रिया संग रिलेशन में थे, तब उनके साथ भी उस फॉर्म हाउस पर आया करते थे. मैनेजर की माने तो हफ्ते एक बार तो सुशांत उस फॉर्म हाउस का चक्कर लगाया करते थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement