Sunny Leone के गाने पर हंगामा, यूजर्स बोले- हिंदू धर्म की भावनाएं आहत मत करो

सनी लियोनी ने गाना रिलीज होने के बाद ट्विटर पर फैंस से पूछा कि उन्होंने ये गाना देखा? सनी लियोनी का इतना पूछना था कि हेटर्स के ट्वीट की बरसात सी हो गई. उन्होंने सनी लियोनी के गाने पर निशाना साधना शुरू कर दिया. एक यूजर ने लिखा- फिर से हमारी भावनाओं को ऐसे लिरिक्स पर बेहूदा डांस कर ठेस पहुंचाई है.

Advertisement
सनी लियोनी सनी लियोनी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 6:24 PM IST
  • सनी लियोनी के गाने पर हंगामा
  • हिंदुओं की भावनाएं आहत करने का आरोप
  • गाने को बैन करने की मांग

बॉलीवुड की ग्लैमरस डीवा सनी लियोनी के लेटेस्ट सॉन्ग मधुबन पर हंगामा बरपा है. 22 दिसंबर को रिलीज हुए इस गाने ने कंट्रोवर्सी क्रिएट कर दी है. सनी लियोनी के गोने को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा. यूजर्स बेहद नाराज हैं. ट्रोल्स का आरोप है कि गाने के जरिए सनी लियोनी ने हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहंचाया है.

Advertisement

सनी लियानी के गाने पर विवाद, बैन करने की मांग

सनी लियोनी ने गाना रिलीज होने के बाद ट्विटर पर फैंस से पूछा कि उन्होंने ये गाना देखा? सनी लियोनी का इतना पूछना था कि हेटर्स के ट्वीट की बरसात सी हो गई. उन्होंने सनी लियोनी के गाने पर निशाना साधना शुरू कर दिया. एक यूजर ने लिखा- फिर से हमारी भावनाओं को ऐसे लिरिक्स पर बेहूदा डांस कर ठेस पहुंचाई है. सनी लियोनी तुम्हें शर्म आनी चाहिए. दूसरे शख्स ने लिखा- राधिका डांसर नहीं भक्त थी. मधुबन एक शांति की जगह है. मधुबन में राधा ऐसे डांस नहीं करती. शर्मनाक लिरिक्स.

एक शख्स लिखता है- एक नंबर की वाहियात परफॉर्मेंस. इस सबको बेचने के बजाय भगवान कृष्ण और राधा की पूजा करना सीखो. नाराज यूजर ने लिखा- आप लोग हिंदू धर्म का मजाक बना के रख दी हो. यूजर्स ने सनी लियोनी के लेटेस्ट सॉन्ग को वाहियात करार दिया है. मधुबन गाने को बैन करने की मांग भी की गई है. 

Advertisement

देखें गाना.


सनी लियोनी के इस गाने को कनिका कपूर ने गाया है. इससे पहले दोनों की सुपरहिट जोड़ी बेबी डॉल गाने में नजर आई थी. बेबी डॉल सॉन्ग ने धमाल मचाया था. सनी लियोनी के सिजलिंग डांस मूव्स को गणेश आचार्य ने कोरियोग्राफ किया है. लिरिक्स मनोज यादव के हैं. बीते हफ्ते सनी लियोनी और कनिका कपूर इस गाने को प्रमोट करने बिग बॉस हाउस में पहुंची थीं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »