'बंटवारा 1947' का दूसरा टीजर इस दिन होगा रिलीज, फैंस को दिखेगा सनी देओल का धांसू एक्शन

सनी देओल की फिल्म बंटवारा 1947 पर बड़ा अपडेट आया है. मेकर्स इस फिल्म का दूसरा टीजर रिलीज करने वाले हैं और इसकी रिलीज डेट सामने आ गई है.

Advertisement
'बंटवारा 1947' पर आया बड़ा अपडेट (Photo: Instagram/@iamsunnydeol) 'बंटवारा 1947' पर आया बड़ा अपडेट (Photo: Instagram/@iamsunnydeol)

सना फरज़ीन

  • नई दिल्ली,
  • 12 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:00 AM IST

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सनी देओल के फैंस के लिए एक बेहद रोमांचक खबर सामने आई है. आमिर खान के प्रोडक्शन में बन रही मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बंटवारा 1947' को लेकर एक बड़ा अपडेट मिला है. इंडिया टुडे की एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, इस ऐतिहासिक बैकग्राउंड वाली ड्रामा फिल्म का दूसरा टीजर आगामी 15 जुलाई को रिलीज होने जा रहा है.

Advertisement

बता दें कि स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी और मचअवेटेड फिल्मों में से एक मानी जा रही है. फिल्म में सनी देओल के साथ कई बड़े सितारे नजर आने वाले हैं, जिसके चलते दर्शकों में इसे लेकर एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है.

दिखेगा सनी देओल का धांसू एक्शन
फिल्म के पहले टीजर में दर्शकों को इसके किरदारों और कहानी की एक इमोशनल झलक देखने को मिली थी. लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो आने वाला दूसरा टीजर पूरी तरह से सनी देओल के एक्शन पैक्ड अंदाज पर केंद्रित होने वाला है. इस नए टीजर में दिखाया जाएगा कि बंटवारे के उस बेहद कठिन और खौफनाक दौर में कैसे एक शख्स ने अपने परिवार, अपने घर और अपने लोगों की हिफाजत के लिए सिस्टम और हालातों से डटकर लड़ाई लड़ी.

Advertisement

नाम बदलने के पीछे है आमिर खान का हाथ
1947 में हुए भारत-पाकिस्तान के ऐतिहासिक और दर्दनाक बंटवारे की पृष्ठभूमि पर बुनी गई इस फिल्म का नाम पहले 'लाहौर 1947' रखा गया था. हालांकि, बाद में इसका नाम बदलकर 'बंटवारा 1947' कर दिया गया. चर्चा है कि फिल्म का यह नया नाम खुद आमिर खान ने सुझाया था, जो इस प्रोजेक्ट को प्रोड्यूस कर रहे हैं. नाम में हुआ यह बदलाव कहानी की गंभीरता को और बेहतर तरीके से पर्दे पर पेश करता है.

तीन दशक बाद लौटी सुपरहिट जोड़ी
यह फिल्म बॉक्स ऑफिस और सिनेमा के लिहाज से इसलिए भी बेहद खास है क्योंकि इसके जरिए नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर राजकुमार संतोषी और सनी देओल की जोड़ी करीब  तीन दशक बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है. इससे पहले इस जोड़ी ने 'घायल' और 'दामिनी' जैसी आइकॉनिक फिल्में दी हैं. ऐसे में इतने लंबे समय बाद दोनों को साथ आते देखना सिनेमा प्रेमियों के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है.

फिल्म में नजर आएगी तगड़ी स्टार कास्ट
आमिर खान के सपोर्ट वाली इस फिल्म में सिर्फ सनी देओल ही नहीं, फिल्म में सनी देओल के साथ उनके बेटे करण देओल भी स्क्रीन शेयर करेंगे. इनके अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा, शबाना आजमी और अली फजल जैसे मंझे हुए कलाकार मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे, जो इस ऐतिहासिक कहानी को और दमदार बनाएंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »