मुंबई में एक्टर सुनील शेट्टी की बिल्डिंग सील, कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच एक्शन

मुंबई के अल्टामाउंट रोड पर स्थित पृथ्वी अपार्टमेंट की बिल्डिंग को सील कर दिया गया है. बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी का घर इस बिल्डिंग में हैं. बिल्डिंग को सील करने का कारण इसमें कोरोना के मामलों का बढ़ना है.

Advertisement
सुनील शेट्टी सुनील शेट्टी

मुस्तफा शेख / अमित त्यागी

  • मुंबई,
  • 12 जुलाई 2021,
  • अपडेटेड 11:07 AM IST
  • सुनील शेट्टी की बिल्डिंग सील
  • कोरोना के मामलों की वजह से उठाया कदम
  • मुंबई से बाहर हैं सुनील और उनका परिवार

मुंबई के अल्टामाउंट रोड पर स्थित पृथ्वी अपार्टमेंट्स की बिल्डिंग को सील कर दिया गया है. बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी का घर इस बिल्डिंग में हैं. बिल्डिंग को सील करने का कारण इसमें कोरोना के मामलों का बढ़ना है. नियम के अनुसार किसी भी बिल्डिंग में पांच कोरोना मामले होने पर उसे सील करना जरूरी है. हालांकि फैंस को जानकर खुशी होगी कि सुनील शेट्टी और उनका परिवार फिलहाल मुंबई से बाहर हैं. 

Advertisement

10 बड़ी जगहों को किया गया है सील

इस बिल्डिंग में 30 माले और 120 फ्लैट्स हैं. मुंबई के डी वार्ड के अस्सिटेंट कमिश्नर प्रशांत गायकवाड़ ने इस बात की पुष्टि की है कि बिल्डिंग को सील कर दिया गया है. मुंबई के डी वार्ड में इस समय कोरोना के 10 जगहों को सील किया गया है. इसमें मालाबार हिल्स और पेडर रोड भी शामिल है. कोरोना की दूसरी वेव में हाई राइज जगहों से 80 प्रतिशत मामले सामने आए थे. 

अमिताभ बच्चन नहीं दिलीप कुमार को बीआर चोपड़ा ने ऑफर की थी फिल्म बागबान, मगर...

मुंबई से बाहर है सुनील शेट्टी

सुनील शेट्टी और उनके परिवार की बात करें तो एक्टर के आधिकारिक प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि की है कि सभी इस समय मुंबई से बाहर हैं. सुनील और उनका परिवार काफी समय से पृथ्वी अपार्टमेंट्स में रह रहे हैं. उनके अलावा 25 और परिवार इनमें रहते हैं. इस बिल्डिंग में कुछ केस सामने आए थे, जिन्हें सीधे अस्पताल के जाया गया. 

Advertisement

सावधानी के तौर पर बीमएमसी ने बिल्डिंग के कुछ फ्लोर्स को सील कर दिया है. बता दें कि मुंबई में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं. कुछ समय से कोरोना के मामलों में गिरावट आई थी लेकिन अब कुछ हफ्तों पहले एक बार फिर से मामले बढ़ने लगे हैं. महाराष्ट्र और केरल ऐसी दो जगहें हैं, जहां से सबसे ज्यादा कोरोना के मामले रिपोर्ट हुए हैं. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »