सलमान-आमिर के बाद कादर खान, चला सुनील ग्रोवर की मिमिक्री का जादू, मुरीद हुए सेलेब्स

द ग्रेट इंडियन कपिल शो में सुनील ग्रोवर ने दिवंगत अभिनेता कादर खान की ऐसी मिमिक्री की कि हर कोई हैरान रह गया. गजराज राव, कुशा कपिला समेत कई सितारों ने उनकी जमकर तारीफ की और उनके अभिनय को अद्वितीय बताया.

Advertisement
सुनील ग्रोवर ने कादर खान बन लूटी महफिल (Photo: Screengrab) सुनील ग्रोवर ने कादर खान बन लूटी महफिल (Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 4:30 PM IST

कॉमेडियन-एक्टर सुनील ग्रोवर जो करें वो गजब है. ये कहना अब बिल्कुल भी गलत नहीं होगा. क्योंकि सुनील जिस भी एक्टर की नकल को करने की ठानते हैं वो हू-ब-हू उसमें ढल जाते हैं. वो चाहे सलमान खान हो, आमिर खान या अब कादर खान. शायद ही आपने कभी किसी को आर्टिस्ट को कादर खान की नकल उतारते इतने बेहतरीन तरीके से देखा होगा. 

Advertisement

सुनील ग्रोवर की धूम

हाल के द ग्रेट इंडियन कपिल शो के एपिसोड में वरुण धवन, डेविड धवन ने शिरकत की. स्पेशल एपिसोड में सुनील ग्रोवर ने दिवंगत एक्टर कादर खान की मिमिक्री की. उनकी एक्टिंग स्किल और नकल उतारने के तरीके को देख हर कोई हैरान रह गया. उनके क्लिप्स खूब वायरल हो रहे हैं. वहीं गजराज राव, कुशा कपिला, सलीम मर्चेंट समेत कई सेलेब्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.  

गजराज राव ने सुनील की कई तस्वीरें शेयर कर एक एप्रीसिएशन पोस्ट किया. वो लिखते हैं- सुनील ग्रोवर का फैन हूं, जो करते हैं दिल को भाता है. कपिल देव बन कर मंच पर आते हैं, तो कपिल देव उनको कौतुक से देखते रह जाते हैं. सलमान का रूप धरते हैं तो सलमान दिखने लगते हैं, दारा सिंह, सिद्धू ,आमिर खान, राजामौली कुछ भी बन जाते हैं. कल के कपिल शर्मा शो एपिसोड में कादर खान बन कर आ गए. लगा कि साक्षात कादर खान मंच पर हैं. 

Advertisement

'ग्रोवर मिमिक नहीं करते हैं, उस इंसान की आत्मा में घुस जाते हैं. बोल चाल, हाव भाव सबको आत्मसात कर लेते हैं. ग्रोवर हमारे समय के सबसे बड़े बहरूपिया हैं, उनकी कला दिव्य है, वे अद्वितीय हैं. उनके संग कमाल की जुगलबंदी करने वाले कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक, कपिल शर्मा, सबका अभिनंदन. शो के राईटर्स, ग्रोवर की मेकअप और कॉस्ट्यूम टीम को सलाम. निर्देशक को सलाम, अर्चना जी, सिद्धू साब को सलाम. आप सब की मिलीजुली कारीगरी के बगैर ये जादू संभव नहीं. शुक्रिया कपिल शर्मा एंड मंडली, दुनिया को हंसाने के लिए इतनी सारी खुशियां बांटने के लिए.'

वहीं कुशा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सुनील के उस वीडियो को दोबारा शेयर किया, जिसमें वो कादर की नकल कर रहे थे. उन्होंने उनके परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए कहा कि वो हर बार कमाल कर देते हैं और वो उनका एक्ट देखना कभी मिस नहीं करतीं.

उन्होंने लिखा- किसी की नकल करते समय वो जो छोटे-छोटे चुनाव करते हैं, वो बहुत दिलचस्प होते हैं. वो सच में उसी इंसान जैसे बन जाते हैं और उनकी नकल डराने तक की हद तक सटीक होती है. शायद उन्हें तैयारी के लिए एक हफ्ते से भी कम समय मिलता है, फिर भी वो हर बार इसे बेहतरीन तरीके से कर लेते हैं.

Advertisement

“मैं सुनील ग्रोवर का परफॉर्मेंस कभी मिस नहीं करती. मिस क्या, मैं तो इसे बार-बार देखकर भी नहीं थकती. उनकी आवाज में बदलाव करने की कला पर तो पढ़ाई होनी चाहिए. क्या शानदार अभिनेता हैं, क्या बेहतरीन परफॉर्मर और कितने कमाल के इंसान.”

म्यूजिक मैस्ट्रो सलीम मर्चेंट ने भी सुनील की तारीफ करते हुए लिखा- सुनील ग्रोवर कौन और क्या हैं? भाई ये मास्टरपीस था. आप कुछ और ही हो. 

सुनील ने जताया आभार

सुनील ग्रोवर भी सभी की तारीफों से गदगद नजर आए, ग्रैटिट्यूड शो करते हुए उन्होंने सभी के पोस्ट को शेयर किया और शुक्रिया अदा किया. वहीं गजराज राव के पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए लिखा- मेरे प्रभु, इतना प्यार और सम्मान देने के लिए आपका बहुत-बहुत आभार और धन्यवाद. आप बहुत उदार हैं. जब आप जैसे महापुरुष से इतना प्यार और आशीर्वाद मिलता है, तो सबसे पहले मन में यही आता है—हे ईश्वर, तेरा शुक्र है. और दूसरी बात ये कि अब इसका जवाब क्या दूं.

आप हमेशा मेरा मनोबल बढ़ाते हैं और ये आज से नहीं, बल्कि बहुत लंबे समय से आप ऐसा करते आ रहे हैं. मेरी और हमारी पूरी मंडली की ओर से आपको बहुत-बहुत धन्यवाद. गाने का चयन भी आपका बहुत अच्छा है. प्यार और सम्मान के साथ — आपका फैन.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement