दामाद केएल राहुल के क्रिकेट मैच नहीं देखते सुनील शेट्टी, क्यों होती है घबराहट? बोले- फैन हूं लेकिन...

सुनील शेट्टी ने अपने दामाद केएल राहुल से जुड़ा एक शॉकिंग खुलासा किया है. वो बताते हैं कि जब भी राहुल इंडिया के लिए क्रिकेट खेल रहे होते हैं, तो वो मैच नहीं देखते. एक्टर ने इसका कारण भी बताया.

Advertisement
केएल राहुल के साथ ससुर सुनील शेट्टी (Photo: Instagram/@klrahul) केएल राहुल के साथ ससुर सुनील शेट्टी (Photo: Instagram/@klrahul)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:02 PM IST

एक्टर सुनील शेट्टी हमेशा बेबाकी से अपनी बातें लोगों के सामने रखते आए हैं. उन्हें कई बार अपने बेटे अहान शेट्टी के लिए खड़ा होता देखा गया है. सुनील शेट्टी एक फैमिली मैन हैं, यही कारण है कि उन्होंने अभी तक अपने बेटे अहान की सुपरहिट फिल्म 'बॉर्डर 2' नहीं देखी है.

क्यों क्रिकेट मैच नहीं देखते सुनील शेट्टी?

सुनील शेट्टी ने हाल ही में ABP के इवेंट में अपनी फैमिली पर बात की. उन्होंने बेटे अहान शेट्टी की 'बॉर्डर 2' देखने पर दोबारा कमेंट किया. मगर इस बीच जो सबसे दिलचस्प बात एक्टर ने बताई, वो उनके दामाद इंडियन क्रिकेटर केएल राहुल से जुड़ी थी. सुनील शेट्टी ने बताया कि जब केएल राहुल इंडिया के लिए खेल रहे होते हैं, तो वो मैच नहीं देखते. 

Advertisement

एक्टर ने कहा, 'मैं मैच बिल्कुल नहीं देखता. भले ही मैं क्रिकेट का बहुत बड़ा फैन हूं, लेकिन फिर भी मैं मैच नहीं देखता. कमेंट्री भी नहीं सुनता. बस मेरी पत्नी अगले कमरे में टीवी देख रही होती है और अपना रिएक्शन देती रहती हैं, उसी से मुझे पता चल जाता है कि क्या हो रहा है. बाद में हाइलाइट्स जरूर देख लेता हूं, क्योंकि तब तक सब कुछ सेटल हो जाता है.'

'वरना मैं बहुत ज्यादा टेंशन में चला जाता हूं, बहुत घबराहट होती है. वो मेरा बच्चा है, हम बस चाहते हैं कि वो अच्छा करे. आजकल हर जगह कमेंट्री चलती रहती है. जो लोग तुम्हारे बारे में कमेंट करते हैं, वो तुम्हें ज्यादा असर नहीं करते. लेकिन हमारे बच्चों के बारे में जो बातें कही जाती हैं, वो दिल पर बहुत लगती हैं. इसलिए ही मैं लाइव मैच नहीं देखता.'

Advertisement

सुनील शेट्टी ने इस दौरान ये भी खुलासा किया कि उन्होंने अभी तक 'बॉर्डर 2' नहीं देखी है क्योंकि वो फिल्म के 500 करोड़ रुपये कमाने का इंतजार कर रहे हैं. ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने अभी तक वर्ल्डवाइज 450 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. लेकिन उन्हें यकीन है कि भगवान एक पिता की बात सुनकर इस फिल्म की कमाई 500 करोड़ पार करा देंगे. सुनील शेट्टी ने कहा कि उन्होंने अभी तक फिल्म का एक भी फ्रेम नहीं देखा है. वो अपनी बात पर बने हुए हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »