'मां की कसम खाई है, अच्छा फोन दिलवा दीजिए सर', सोनू सूद ने दिया ये जवाब

एक्टर ने ट्वीट कर लिखा है- मां की कसम खाकर किसी की मदद कर दे भाई, मां ज्यादा दुआएं देगी.

Advertisement
सोनू सूद सोनू सूद

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 फरवरी 2021,
  • अपडेटेड 6:04 PM IST

एक्टर सोनू सूद हमेशा अपने फैन्स की मदद करने को तैयार दिखते हैं. अब तो एक ट्वीट कर ही मदद सीधे घर तक पहुंच जाती है. ऐसे में हर कोई सोशल मीडिया के जरिए ही एक्टर के सामने अपनी फरमाइश रखता रहता है. लेकिन कई बार ये फरमाइश ऐसी होती हैं जिन्हें सोनू सूद पूरी नहीं कर पाते हैं. वजह सिंपल होती है- वो शख्स जरूरतमंद नहीं होता.

Advertisement

सोनू सूद से मांगा फोन, एक्टर ने कर दिया मना

हाल ही में एक यूजर ने सोनू सूद से नए फोन की मांग की. अब सोनू ने इससे पहले कई लोगों को फोन  गिफ्ट किया है, लेकिन इस केस में एक्टर ने देने से साफ मना कर दिया. दरअसल उस यूजर ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर बताया कि उसने अपने दोस्तों के सामने मां की कसम खाई है कि वो एक अच्छा फोन लेकर रहेगा. अब उसे वो फोन किसी भी कीमत पर चाहिए, ऐसे में वो सीधे सोनू सूद से ही मदद मांग रहा है. अब उस यूजर के ट्वीट पर एक्टर ने दिल जीतने वाली बात कह दी है.

सोनू का दिल जीतने वाला मैसेज

एक्टर ने ट्वीट कर लिखा है- मां की कसम खाकर किसी की मदद कर दे भाई, मां ज्यादा दुआएं देगी. फोन तो सबके पास है. दुआएं किसी-किसी के पास. सोनू सूद का ये ट्वीट वायरल हो गया है. उन्होंने बिना किसी का दिल दुखाए इतनी बड़ी बात कह दी है. एक्टर ने अपने ही अंदाज में हर किसी को एक ऐसी सीख दे दी जिस पर अगर अमल हो जाए तो देश में कई लोगों की जिंदगी हमेशा के लिए बदल सकती है. वैसे ये पहली बार नहीं है जब सोनू की तरफ से ऐसे ट्वीट किए गए हों. कई बार लोग सिर्फ मजे के लिए सोनू के सामने लंबी-लंबी फरमाइश रख देते हैं, उस समय हर बार एक्टर की तरफ या तो कोई बड़ा संदेश दिया जाता है या फिर वे फनी अंदाज में मदद करने से मना कर देते हैं.

Advertisement

सोनू ने गांव में लगवाया हैंडपंप

वैसे हाल ही में सोनू ने यूपी के एक गांव में हैंडपंप लगाकर भी कई लोगों का दिल जीत लिया था. लंबे समय से उस गांव में पानी की समस्या चल रही थी. ऐसे में जब सोशल मीडिया के जरिए सोनू से अपील की गई तो गांववालों को निराशा हाथ नहीं लगी. सोनू ने ना सिर्फ उस गांव में हैंडपंप लगवाया बल्कि एक खास मैसेज भी दिया. एक्टर ने लिखा- पानी की कमी अब से खत्म. आपके गांव में कुछ हैंडपंप लगवा रहा हूं. कभी आया तो पानी जरूर पिला देना. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement