बॉलीवुड की फैशन क्वीन सोनम कपूर सोनम कपूर शादी के बाद से पति आनंद आहूजा और दोनों बच्चों के साथ लंदन में रहती हैं. लंदन के पॉश एरिया नॉटिंग हिल में सोनम और उनके पति का आलीशान बंगला है. रिपोर्ट्स की मानें तो सोनम के इस बंगले की कीमत 270 करोड़ रुपये के करीब है. अब कपल ने लंदन में कुछ और घर खरीदे हैं.
नई प्रॉपर्टी की मालकिन बनीं सोनम?
नई रिपोर्ट्स की मानें तो सोनम और आनंद आहूजा ने लंदन की रियल एस्टेट मार्केट में तगड़ा इन्वेस्टमेंट किया है. बताया जा रहा है कि कपल ने अपने आलीशान बंगले के पास ही एक बिल्डिंग में 5 फ्लैट्स खरीदे हैं, जिनकी कुल कीमत 51.4 करोड़ रुपये है.
HT की रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि ये फ्लैट्स सोनम और आनंद ने अपने स्टाफ के लिए खरीदे हैं. इन फ्लैट्स में उनके घर का स्टाफ रहेगा. मगर ऐसी चर्चा है कि एक ही बिल्डिंग में 5 फ्लैट्स खरीदने पर बिल्डिंग में रहने वाले दूसरे लोग खुश नहीं हैं. उन्होंने इसपर ऐतराज जताया है.
क्यों मचा बवाल?
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, वहां के स्थानीय लोगों का आरोप है कि कंपनी के प्रवक्ता ने उन्हें धमकी दी थी कि अगर वो लगातार विरोध करते रहे, तो फ्लैट्स को 'सोशल हाउसिंग' में बदल दिया जाएगा. हालांकि, कपल के प्रतिनिधि ने क्लियर किया है कि कपूर परिवार का इस कंपनी से कोई सीधा संबंध नहीं है और ये फ्लैट सिर्फ एक इन्वेस्टमेंट के तौर पर खरीदे गए थे. हालांकि, इन रिपोर्ट्स पर अब तक सोनम कपूर या उनके पति ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है. इसलिए हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं.
सोनम कपूर की बात करें तो उन्होंने साल लंबी डेटिंग के बाद 2018 में आनंद आहूजा संग शादी रचाई थी. शादी के बाद 2022 में सोनम और आनंद ने अपने पहले बेटे का स्वागत किया था. इसके बाद मार्च 2026 में सोनम और आनंद दूसरे बच्चे के पेरेंट बने. एक्ट्रेस परिवार संग खुशहाल मैरिड लाइफ जी रही हैं.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क