रोहित शेट्टी को सताया 'सिंघम अगेन' के फ्लॉप होने का डर, रात भर नहीं आई नींद, बोले- पैसा जरूरी

आजतक से एक्सक्लुसिव बातचीत में रोहित शेट्टी ने बताया कि सिंघम अगेन की रिलीज से पहले भी वो रातभर जागे रहे थे. वो इतने नर्वस थे कि नींद नहीं आ पाई थी. रोहित बोले- इसलिए मैं फिक्र में रहता हूं और न केवल फिल्म से एक रात पहले जागता हूं, बल्कि रिलीज के दिन दोपहर तक जागता रहता हूं. जब रिव्यूज आती हैं या हमें हमारी डिस्ट्रीब्यूशन टीमों या थिएटर मालिकों से फीडबैक मिलता है, तभी मुझे बेहतर महसूस होता है.

Advertisement
रोहित शेट्टी रोहित शेट्टी

सना फरज़ीन

  • मुंबई,
  • 14 नवंबर 2024,
  • अपडेटेड 4:31 PM IST

रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी सिंघम अगेन की रिलीज को दो हफ्ते हो चुके हैं, लेकिन फैंस के बीच पकड़ अभी भी बनी हुई है. फिल्म को भले ही क्रिटिक्स से खास रिस्पॉन्स ना मिला हो, लेकिन मेजॉरिटी ऑडियन्स को फिल्म की कहानी ने इम्प्रेस किया है. रोहित ने खुद बताते हैं कि इतने सालों की फिल्म मेकिंग करियर के बावजूद उन्हें आज भी रिलीज के पहले नर्वस फील होता है. उनके लिए आज भी फैंस का रिव्यू बॉक्स ऑफिस नंबर और क्रिटिक्स के फीडबैक से ज्यादा मायने रखता है.

Advertisement

रोहित को सताया रिस्पॉन्स का डर

आजतक से एक्सक्लुसिव बातचीत में रोहित शेट्टी ने बताया कि सिंघम अगेन की रिलीज से पहले भी वो रातभर जगे रहे थे. वो इतने नर्वस थे कि नींद नहीं आ पाई थी. रोहित बोले- इसलिए मैं फिक्र में रहता हूं और न केवल फिल्म से एक रात पहले जागता हूं, बल्कि रिलीज के दिन दोपहर तक जागता रहता हूं. जब रिव्यूज आते हैं या हमें हमारी डिस्ट्रीब्यूशन टीमों या थिएटर मालिकों से फीडबैक मिलता है, तभी मुझे बेहतर महसूस होता है.

रोहित ने कहा कि वो हमेशा इस बात पर ध्यान देते हैं कि लोग जमीनी स्तर पर किस तरह का रिएक्शन दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि फिल्म क्रिटिक्स का अपना अलग नजरिया होता है, लेकिन वो सिनेमा हॉल चलाने वाले और वहां फिल्म देखने वाले लोगों की राय पर ध्यान फोकस करना पसंद करते हैं.

Advertisement

पब्लिक को पसंद आना जरूरी

सिंघम अगेन को दर्शकों ने खूब पसंद किया, लेकिन इसे कई निगेटिव रिव्यूज भी मिले. जब उनसे पूछा गया कि क्या इससे उन पर कोई असर पड़ा, तो रोहित शेट्टी ने कहा, "फिल्में बनाने का ये 20 साल से भी ज्यादा का लंबा सफर रहा है. और शायद ही कभी मेरी फिल्मों को अच्छे रिव्यूज मिले हों. मेरे लिए, ये जरूरी है कि लोगों को मेरी फिल्में पसंद आएं, लेकिन अगर मैं कहूं कि मुझे क्रिटिक्स की परवाह नहीं है, तो मैं हिपोक्रिट कहलाऊंगा. 

''हालांकि, मुझे लगता है कि ये मेरे लिए एक एक्स्ट्रा चीज है. लोगों को फिल्म पसंद आई और अच्छे रिएक्शन्स भी मिले. ये असल में एक अजीब ही चीज है, जिसका मुझ पर असर तो पड़ता है, लेकिन ये जरूरी भी नहीं है. मुझे ये भी लगता है कि रिव्यूज भी सबसे अच्छे पैमाने पर नहीं हैं, क्योंकि मेरी फिल्में आम तौर पर हार्डकोर, कमर्शियल और बड़े पैमाने पर होती हैं, इसलिए हो सकता है कि वो इसे पसंद ना भी करें."

पैसा अहम है

पूछने पर कि क्या बॉक्स ऑफिस कलेक्शन उनके लिए कोई मायने रखता है. रोहित ने तुरंत जवाब दिया, "ये सब फिल्म के बजट पर डिपेंड करता है." मुस्कुराते हुए उन्होंने कहा कि जीवन में एक फेज के बाद पैसा अहम हो जाता है. मैं ऐसा इंसान हूं जो नियमित रूप से, सही में हर साल फिल्में बनाता हूं. बॉक्स ऑफिस मायने रखता है, लेकिन दर्शकों को ये पसंद है या नहीं, ये ज्यादा जरूरी है. मुझे कभी अच्छा नहीं लगता जब कोई फिल्म ज्यादातर पब्लिक से पूरी तरह से खारिज कर दी जाती है और फिर भी ये शानदार बिजनेस करती है. मैं ऐसा कभी नहीं चाहूंगा.

Advertisement

दिवाली पर रिलीज हुई रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपये के आंकड़े के करीब पहुंच गई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »