सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कियारा को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, अफेयर की है चर्चा

31 जुलाई को कियारा के बर्थडे पर सिद्धार्थ ने एक्ट्रेस को स्पेशल बर्थडे विश भेजा है. सिद्धार्थ ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कियारा के साथ शेरशाह की एक बीटीएस फोटो शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है.

Advertisement
कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा

aajtak.in

  • नई द‍िल्ली ,
  • 31 जुलाई 2021,
  • अपडेटेड 11:44 AM IST
  • सिद्धार्थ ने कियारा को भेजा बर्थडे विश
  • शेरशाह में साथ नजर आएंगे दोनों
  • सिद्धार्थ-कियारा के अफेयर की है चर्चा

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म शेरशाह में एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ रोमांटिक ट्रैक को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म से पहले भी दोनों के अफेयर को लेकर बातें हो चुकी हैं.  इस बीच 31 जुलाई को कियारा के बर्थडे पर सिद्धार्थ ने एक्ट्रेस को स्पेशल बर्थडे विश भेजा है. सिद्धार्थ ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कियारा के साथ शेरशाह की एक बीटीएस फोटो शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है. 

Advertisement

सिद्धार्थ मल्होत्रा लिखते हैं 'हैप्पी बर्थडे Ki (Kiara) शेरशाह का सफर तुम्हारे साथ अतुलनीय रहा...इस फिल्म से बहुत सी यादें जुड़ी हैं...हमेशा खुश रहो...ढेर सारा प्यार'. पर्दे पर सिद्धार्थ और कियारा की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री फ्रेश और शानदार लग रही है. वहीं रियलिटी में भी दोनों के रिलेशनश‍िप की काफी खबरें आ चुकी है. 

Tokyo Olympics 2020: लेडी गागा की हमशक्ल को देख हैरान हुए यूजर्स, आप भी चकमा खा जाएंगे

मालदीव वेकेशन की फोटोज ने चर्चा बटोरी 

पिछले दिनों मालदीव वेकेशन से कियारा और सिद्धार्थ की कुछ तस्वीरों ने इन खबरों को तूल दिया था. दरअसल, कियारा और सिद्धार्थ ने मालदीव वेकेशन से अपनी अलग-अलग फोटोज शेयर की थी, लेक‍िन इनमें उनका लोकेशन एक ही था, जिसे देख यूजर्स ने वेकेशन पर उनके साथ होने का अंदाजा लगा लिया था. वेकेशन पर निकलने से पहले दोनों को एयरपोर्ट पर भी एक साथ स्पॉट किया गया था. हालांकि दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी साध रखी है. 

Advertisement
सिद्धार्थ मल्होत्रा इंस्टा स्टोरी

सोनम कपूर ने पति आनंद आहूजा के बर्थडे पर लिखा इमोशनल नोट, शेयर किया VIDEO

पहली बार ऑन-स्क्रीन नजर आएंगे दोनों 

बात करें फिल्म की तो शेरशाह में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने विक्रम बत्रा का दमदार रोल निभाया है. कियारा उनकी प्रेमिका के रूप में दिखाई देंगी. दोनों को शेरशाह में पहली बार स्क्रीन साझा करते देखा जा सकता है. यह वॉर बायोग्राफी विष्णु वर्धन के निर्देशन में बनी है और इसे धर्मा प्रोडक्शंस और काश एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है. शेरशाह के अलावा कियारा पैन इंड‍िया फिल्म 'RC 15' में भी नजर आने वाली हैं. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement