असली-नकली नाम के खेल में फंसी फ‍िल्म ईठा, तमाशा क्वीन बनकर छाने को तैयार श्रद्धा कपूर

फिल्म ईठा रिलीज होने से पहले सुर्खियों में बनी हुई है. इसके टाइटल पर विवाद हो रहा है. विठाबाई के परिवार ने ईठा टाइटल पर आपत्ति जताई, जिसपर अब एक्टर अनंत जोशी ने रिएक्ट किया है. जानें ईठा एक्टर ने टाइटल विवाद पर क्या दावे किए...

Advertisement
विवादों में श्रद्धा की फिल्म (Photo: Instagram/@anantvjoshi; Screengrab) विवादों में श्रद्धा की फिल्म (Photo: Instagram/@anantvjoshi; Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 02 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:31 AM IST

छावा वाले लक्ष्मण उतेकर अपनी नई फिल्म ईठा ला रहे हैं, जो एक और जबरदस्त कहानी है. ये महाराष्ट्र की तमाशा क्वीन विठाबाई नारायणगांवकर की रियल लाइफ स्टोरी पर बेस्ड है, जिसमें श्रद्धा कपूर दिखेंगी. इसके एक छोटे से टीजर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था. श्रद्धा की परफॉरमेंस को सराहा गया, लेकिन अब फिल्म रिलीज होने से पहले विवाद में फंस चुकी है. 

Advertisement

ईठा फिल्म के टाइटल पर इस समय महाराष्ट्र में बहस छिड़ चुकी है. NCP के फिल्म और सांस्कृतिक विभाग ने ईठा टाइटल पर आपत्ति जताई है. उनके मुताबिक, ये टाइटल विठाबाई नारायणगांवकर के योगदान के साथ न्याय नहीं करता. इसमें तमाशा क्वीन के परिवार ने भी समर्थन दिया है. वो चाहते हैं कि फिल्म का टाइटल विठा या विठाबाई होना चाहिए. 

क्यों विठाबाई का नाम नहीं हुआ इस्तेमाल?

इस पूरे विवाद में अभी तक ईठा फिल्म के मेकर्स की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है. मगर फिल्म में काम कर रहे एक्टर अनंत जोशी ने श्रद्धा की फिल्म के टाइटल को लेकर हो रही कॉन्ट्रोवर्सी पर कुछ बयान दिए हैं. जूम से बातचीत में अनंत के मुताबिक, अगर फिल्म में असली नाम इस्तेमाल किए जाते तो विवाद खड़ा हो सकता था. इसलिए डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर और मैडॉक फिल्मस ने खुद को इससे बचाने की कोशिश में ये फैसला लिया है. 

Advertisement

अनंत ने कहा- आज जिस समय में हम हैं, मुझे लगता है कि मैडॉक फिल्मस और लक्ष्मण सर जैसे फिल्ममेकर्स, असली नाम और असली लोगों का इस्तेमाल करने से होने वाले झगड़ों से बचने की कोशिश कर रहे थे. इसलिए पहले उनका मकसद सिर्फ विवादों से बचना ही था.

'लेकिन इस फिल्म के मामले में उल्टा फायदा हो रहा है. अगर परिवार को असली नाम इस्तेमाल करने में पूरा आराम और सहजता महसूस हो रही है, तो ये फिल्म के लिए बहुत अच्छा है. इससे फिल्म ज्यादा भरोसेमंद और सच्ची लगती है, क्योंकि परिवार या किसी और को असली नाम लेने पर कोई आपत्ति नहीं है. और फिल्म बनाने वालों ने साफ-साफ हमेशा ये क्रेडिट दिया है कि ये कहानी असल में किसकी है.'

बात करें फिल्म ईठा की, तो इसमें श्रद्धा के अलावा रणदीप हुड्डा, नाना पाटेकर, मोहम्मद जीशान आयूब, सिद्धार्थ जाधव और उल्का गुप्ता जैसे सितारे नजर आएंगे. ये फिल्म 28 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज होगी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »