शेखर सुमन बोले- सुशांत केस को 'दिशा' मिलनी जरूरी है, किस तरफ है इशारा?

सीबीआई ने दिशा सालियान की मौत की भी जांच करने का फैसला किया है. अब सीबीआई भी इस पहलू को समझने की कोशिश करेगी कि कही सुशांत की मौत का दिशा सालियान से तो कुछ कनेक्शन नहीं. एक्टर शेखर सुमन भी लगातार सोशल मीडिया के जरिए अपने इस दावे पर जोर दे रहे हैं.

Advertisement
शेखर सुमन शेखर सुमन

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 10:00 AM IST

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को तीन महीने हो चुके हैं, लेकिन अभी भी इस केस के समीकरण लगातार बदलते दिख रहे हैं और हर नया एंगल मामले को और ज्यादा उलझा रहा है. एक तरफ इस केस में ड्रग एंगल नया मोड़ लाया है तो वहीं दूसरी तरफ एक बार फिर सुशांत की मौत को दिशा सालियान से जोड़ा जा रहा है. जिस थ्योरी को मुंबई पुलिस ने अपनी शुरूआती जांच में ही नकार दिया था, अब उस पहलू पर फिर जांच की मांग हो रही है.

Advertisement

शेखर सुमन का बड़ा बयान

सीबीआई ने दिशा सालियान की मौत की भी जांच करने का फैसला किया है. अब सीबीआई भी इस पहलू को समझने की कोशिश करेगी कि कही सुशांत की मौत का दिशा सालियान से तो कुछ कनेक्शन नहीं. एक्टर शेखर सुमन भी लगातार सोशल मीडिया के जरिए अपने इस दावे पर जोर दे रहे हैं. उनकी नजरों में सुशांत केस में दिशा सालियान वो कड़ी है जिसके जरिए इस मामले को सुलझाया जा सकता है. उनकी नजरों में सुशांत केस को सही दिशा की जरूरत है. वे ट्वीट में लिखते हैं- सुशांत केस को "दिशा" मिलनी ज़रूरी है. हमे सही नज़ रिया तभी मिलेगा. सिर्फ यही नहीं शेखर सुमन ने यहां तक कहा है कि बाकी दूसरे एंगल पर जांच बाद में हो सकती है, लेकिन पहले दिशा सालियान की मौत की गुत्थी सुलझाना जरूरी है.

Advertisement

दिशा सालियान का हुआ मर्डर?

वहीं बीजेपी नेता नितेश राणे भी लगातार दिशा सालियान की सुसाइड थ्योरी को गलत मान रहे हैं. उन्होंने तो कई मौकों पर ये बोला है कि दिशा की हत्या की गई है. कुछ समय पहले उनके पिता ने तो एक बयान में यहां तक कहा था कि दिशा का रेप किया गया था. उनके उस बयान पर काफी बवाल मचा था और परिवार ने भी आपत्ति दर्ज करवाई थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »