सुशांत सिंह राजपूत पर बन रही फिल्म में एनसीबी अधिकारी बनेंगे शक्ति कपूर!

जो केस अभी तक अपने निर्णायक मोड़ पर भी नहीं पहुंचा है, उस पर फिल्म बनाने की तैयारी है. फिल्म की स्टार कास्ट भी फाइनल कर ली गई है. खबरों के मुताबिक सुशांत पर बन रही फिल्म का नाम न्याय- द जस्टिस होने वाला है.

Advertisement
शक्ति कपूर शक्ति कपूर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 3:02 PM IST

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को तीन महीने से ज्यादा बीत गए हैं, लेकिन अभी भी इस बात पर बहस हो रही है कि ये एक मर्डर है या फिर सुसाइड. इस एक केस पर मुंबई पुलिस, सीबीआई, एनसीबी जैसी बड़ी एजेंसियां लगी हुई हैं. लेकिन अभी इस समय सारा फोकस ड्रग्स केस पर शिफ्ट हो गया है. बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों से पूछताछ की जा रही है. अब खबर आ रही है कि सुशांत सिंह राजपूत पर फिल्म बनने जा रही है.

Advertisement

सुशांत की फिल्म में शक्ति कपूर

जी हां, जो केस अभी तक अपने निर्णायक मोड़ पर भी नहीं पहुंचा है, उस पर फिल्म बनाने की तैयारी है. फिल्म की स्टार कास्ट भी फाइनल कर ली गई है. खबरों के मुताबिक सुशांत पर बन रही फिल्म का नाम न्याय- द जस्टिस होने वाला है. फिल्म में वैसे तो कई कलाकारों को कास्ट किया जा रहा है,लेकिन सभी का ध्यान खींचा है शक्ति कपूर ने जो फिल्म में एक एनसीबी अधिकारी बने हैं. अब इस बात पर हैरानी होती है कि श्रद्धा कपूर पर इस समय एनसीबी का शिकंजा है, उनसें घंटो पूछताछ की जा रही है. अब इस बीच शक्ति खुद सुशांत की फिल्म में एनसीबी अधिकारी बनने जा रहे हैं.

कई किरदारों को मिलेगी जगह

वैसे इस फिल्म में लीड रोल के लिए जुबैर खान को चुना गया है. वहीं रिया के रोल में श्रेया शुक्ला को कास्ट किया गया है. बताया जा रहा है कि फिल्म को वास्तविकता के करीब रखने के लिए अंकिता लोखंडे, सारा अली खान और कृति सेनन जैसे किरदारों को जगह दी जाएगी. फिल्म की शूटिंग अभी शुरू नहीं की गई है, लेकिन बहुत जल्द उस पर का भी काम होता दिखेगा. मालूम हो कि ये फिल्म सारा सरोगी के सपोर्ट से बनाई जा रही है. 

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »