'बड़ी मेथड एक्टिंग करनी थी तूझे, खा लिया न थप्पड़' शाहरुख ने अपने को-एक्टर से क्यों कहा ऐसा...

विक्रम कोचर एक लंबे समय से एक्टिंग में सक्रिय हैं. हाल ही में डंकी में उनके किरदार को फैंस द्वारा खूब सराहा गया था. अपने किरदार ओर करियर पर हमसे विक्रम ढेर सारी बातचीत की है.

Advertisement
विक्रम कोचर-शाहरुख खान विक्रम कोचर-शाहरुख खान

नेहा वर्मा

  • मुंबई,
  • 28 दिसंबर 2023,
  • अपडेटेड 7:44 PM IST

शाहरुख खान की फिल्म डंकी को फैंस और क्रिटिक्स का बहुत प्यार मिल रहा है. फिल्म में शाहरुख की गैंग में शामिल हुए बाकि एक्टर्स के काम को पब्लिक ने खूब नोटिस किया. फिल्म में बुग्गु के किरदार को जीवंत करने वाले विक्रम कोचर हमसे फिल्म की जर्नी, एक्टर के स्ट्रगल और शाहरुख संग काम करने का एक्सपीरियंस शेयर करते हैं.

Advertisement

बिग बजट फिल्मों का हिस्सा बनने के बाद होने वाले फायदे पर विक्रम कहते हैं, ' आप जब किसी बड़ी फिल्म का हिस्सा बनते हो, तो पहचान पूरे देशभर में मिलती है. एक एक्टर के तौर पर आपको वैलीडेशन मिलता है. इसका फायदा आगे के प्रोजेक्ट्स में भी मिलता है.' अभी तक मिले कॉम्पलिमेंट्स पर विक्रम कहते हैं,'बहुत कमाल-कमाल के मेसेज आ रहे हैं. मेरे एक करीबी थिएटर गुरू रहे हैं, उन्होंने कॉल कर कहा कि तुम्हारी जिंदगी की अबतक की बेस्ट परफॉर्मेंस थी. वहीं किसी फैन का एक कमेंट आया था कि पहली बार ऐसे नॉन सरदार को देखा है, जिसने असल सरदार से भी अच्छा काम किया है.'

बॉलीवुड में सरदारों के प्रोजेक्शन पर विक्रम कहते हैं, 'देखिए हर लैंग्वेज का टोन व रिदम होते हैं. कैरिकेचर लिखे नहीं जाते हैं, उसे बना दिए जाते हैं. उसे आप कैसे प्ले करते हैं, यह एक्टर पर भी निर्भर करता है. अगर आप उसकी सेंसिबिलिटी को नहीं समझेंगे और उसको मजाक बनाकर खुद ही प्रेजेंट करेंगे, तो जाहिर है उसका कैरिकेचर बनेगा ही.'

Advertisement

मुझे थप्पड़ खाता देख हंस रहे थे शाहरुख 
सेट से जुड़े इंट्रेस्टिंग किस्सा शेयर करते हुए विक्रम कहते हैं, वैसे तो सेट पर हमेशा से एक डिसीप्लीन वाला माहौल बना रहता था. मुझे याद है एक सीन है, जहां मेरी मां का किरदार सपना सांद मुझे थप्पड़ मारते हुए हाथ पकड़कर किचन तक लेकर जाती हैं. वहां सीन शुरु होने से पहले मैंने उन्हें कहा कि आप मुझे एक बार में ही थप्पड़ जोर से मार देना ताकि बार-बार के री-टेक से हम बच जाएंगे. बस फिर क्या था, उन्होंने एक्शन सुनते ही मुझे थप्पड़ लगा दिया था. वो इतने जोर का था कि मेरे कानों में सीटी बजने लगी थी. मुझे उसके बाद तो कुछ समझ ही नहीं आ रहा था कि आखिर ऐसे कैसे हो गया. वहीं कैमरे के उस तरफ शाहरुख खान बैठे हुए थे, वो ये सब देखकर लगातार हंसे जा रहे थे. मुझे चिढ़ाते हुए कहने लगे कि बड़ा तुझे मेथड एक्टिंग करनी थी, पड़ गए न चांटे. खैर, वो इंसीडेंट तो मैं कभी भी नहीं भूल पाऊंगा. इसके अलावा सेट पर मैं और शाहरुख 

150 बार रिजेक्ट होने के बाद मिलता है एक प्रोजेक्ट
अपनी स्ट्रगल की कहानी सुनाते हुए विक्रम कहते हैं, 'हम एक्टर्स महीनेभर में जितनी रिजेक्शन सहन करते हैं, शायद ही कोई इंसान अपनी जिंदगी में इतनी रिजेक्शन सह पाता होगा. शुरुआत दौर में मेरी यही कोशिश होती थी कि मैं एक दिन में पांच ऑडिशन दिया करूं. पूरे महीने भर लगभग 150 ऑडिशन देने के बाद भी मुझे एक ऐड मिलता था. उस ऐड से मिले पैसे से ही पूरे महीने घर का खर्चा चलाना होता था. एक एक्टर के तौर पर स्ट्रगल तो बहुत ज्यादा है. आपको बस धैर्य रखना पड़ता है. धीरे-धीरे कर चीजें सुधरती हैं... फिर खराब होती है..फिर सुधरती हैं.. यह साइकिल तबतक चलता रहता है, जबतक लोग आपको पहचान न लें. आप दो महीने के लिए किसी प्रोजेक्ट में आ भी गए, तब उस दो महीने के आगे एक का महीना उसके प्रीपरेशन पर गुजरता है.. आप भले ही काम एक महीने के लिए कर रहे हैं, लेकिन पूरे प्रोसेस में छ महीने लग ही जाते हैं. इसलिए एक्टर्स जो होते हैं, वो प्रतिदिन के हिसाब से अपनी फीस ज्यादा रखते हैं, जबकि लोगों को लगता है कि यार ये तो ज्यादा फीस कमाता होगा. ऐसा नहीं है, बल्कि जितनी बड़ी फिल्म होती है, उसमें ज्यादा पैसे स्टार्स ही ले जाते हैं.'

Advertisement

विक्रम आगे कहते हैं,'मसलन मैंने अक्षय कुमार संग काम किया था. केसरी 90 करोड़ की फिल्म थी. उसमें से तीस करोड़ तो अक्षय सर की फीस ही थी, बाकि के बचे 60 करोड़ में ही प्रोड्यूसर्स सारी चीजों का ध्यान रखना पड़ता है. हालांकि इन सुपरस्टार्स का फीस लेना लाजिम भी है क्योंकि यही हैं, जो दर्शकों को सिनेमाघरों तक ले आते हैं. अब शाहरुख सर ने डंकी की है, फिल्म ने 283 करोड़ की कमाई की है, तो वो हमारी वजह से तो नहीं हुआ है. वो शाहरुख खान के ऑडियंस है, जिन्होंने फिल्म को इतना बिजनेस दिया है. शाहरुख और राजकुमार हिरानी दो ऐसे नाम हैं, जिनकी वजह से फिल्म बड़ी बनी है. हां, एक पॉइंट के बाद जब हमें भी लोग जानने लगेंगे और हमारे काम पर भरोसा जाहिर करेंगे, तो हम भी अपनी फीस बढ़ाएंगे.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »