जिम में नजर आईं शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, तस्वीर में दिखी टोंड बॉडी

सुहाना खान का गॉर्जियस लुक सभी को बेहद पसंद आता है. सुहाना अपनी फिजीक से सभी को इंस्पायर करती दिखाई देती हैं. वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जिम करते हुए तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं. एक बार फिर उन्होंने इसकी झलक फैंस को दिखाई है.

Advertisement
सुहाना खान सुहाना खान

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 22 जून 2021,
  • अपडेटेड 10:55 AM IST
  • सुहाना ने जिम से शेयर की मिरर सेल्फी
  • फादर्स डे पर शेयर किया था थ्रोबैक फोटो
  • न्यूयोर्क में स्टारकिड कर रहीं पढ़ाई

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. बॉलीवुड में सबसे लोकप्रिय स्टार किड्स में से एक सुहाना अपने सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं. सुहाना इस समय न्यूयॉर्क में हैं और अक्सर अपनी तस्वीरों और वीडियो के जरिए फैंस से कनेक्टेड रहती हैं. स्टारकिड का गॉर्जियस लुक सभी को बेहद पसंद आता है. सुहाना अपनी फिजीक से सभी को इंस्पायर करती दिखाई देती हैं. वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जिम करते हुए तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं. एक बार फिर उन्होंने इसकी झलक फैंस को दिखाई है. 

Advertisement

सुहाना ने शेयर की मिरर सेल्फी 
सुहाना ने अब अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह जिम करती दिखाई दे रही हैं. मिरर सेल्फी में, 21 साल की गॉर्जियस स्टारकिड वाकई कमाल की लग रही हैं. पिक्चर में देखा जा सकता है सुहाना ने ग्रे कलर का क्रॉप टॉप और लाइट ब्राउन कलर का ट्रैक पैंट कैरी किया हुआ है. फोटो में पोज देते हुए दिवा ने अपने बालों को एक पोनीटेल में बांधा हुआ है. तस्वीर के साथ, सुहाना ने एक फ्लेक्स्ड बाइसेप इमोजी भी लगाई है.

अब सुहाना की ये तस्वीर कई फैन पेज पर भी देखने को मिल रही है. जहां उनके फैंस अपने लाइक्स और कमेंटस द्वारा खूब प्यार बरसा रहे हैं. आपको बता दें सुहाना अक्सर अपनी तस्वीरें साझा करती नजर आती हैं, कभी वे न्यूयॉर्क की सड़कों पर एन्जॉय करती दिखाई देती हैं, तो कभी दोस्तों संग आउटिंग पर नजर आती हैं. 

Advertisement

क्या अनीता हसनंदानी छोड़ेंगी एक्टिंग? पति रोहित रेड्डी ने खोला राज

फादर्स डे पर सुहाना ने शेयर किया थ्रोबैक फोटो 
इस बीच, फादर्स डे के मौके पर सुहाना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की थी. उनकी उस थ्रोबैक फोटो में सुहाना काफी छोटी दिखाई दे रही थीं और अपने पापा शाहरुख खान को किस कर रही थीं. उनकी वही तस्वीर शाहरुख ने री-पोस्ट करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर लगाई, जिसको शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "मिस यू बेबी तुम्हें इतना ज्यादा याद कर रहा हूं कि इमोजी इस्तेमाल करने लगा हूं."

टाइगर श्रॉफ के रिलेशनशिप पर जैकी श्रॉफ का कमेंट, नहीं लिया दिशा का नाम

आपको बता दें कि फिलहाल सुहाना न्यूयॉर्क में रह रही हैं, जहां वह न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के टिश स्कूल ऑफ आर्ट्स में पढ़ाई कर रही हैं. महामारी के दौरान उन्होंने अपने परिवार के साथ काफी क्वालिटी टाइम बिताया. मालूम हो, सुहाना खान, विलियम शेक्सपियर के प्ले 'रोमियो और जूलियट' में हिस्सा ले चुकी हैं जो लंदन में हुआ था. इसके अलावा वह शॉर्ट फिल्म 'द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू' में भी नजर आ चुकी हैं. ऐसा कहा जा रहा है सुहाना जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री करने वाली हैं. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »