'भगवा पहनकर अश्लील डांस बर्दाश्त नहीं', फिल्म किंग में शाहरुख-दीपिका पर फिर भड़के साधू-संत, दी चेतावनी

शाहरुख खान की फिल्म किंग के गाने में दीपिका पादुकोण की भगवा रंग की ड्रेस पर फिर बवाल खड़ा हुआ है. बीजेपी विधायक के बाद आयोध्या में मौजूद साधू-संतों ने इसपर विरोध जताया है. जानें उन्होंने क्या कहा?

Advertisement
किंग के सीन पर शुरू हुआ बवाल (Photo: ITGD) किंग के सीन पर शुरू हुआ बवाल (Photo: ITGD)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 06 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 10:41 PM IST

शाहरुख खान की फिल्म किंग रिलीज से पहले विवादों में आ गई है. इसके हाल ही में रिलीज हुए गाने तू मिल जाए में दीपिका पादुकोण की ड्रेस पर बवाल शुरू हुआ. एक्ट्रेस ने भगवे रंग की ड्रेस पहनी थी, जिसपर बीजेपी के विधायक रविंदर सिंह नेगी ने आपत्ति जताई. अब उन्हें आयोध्या के साधू-संतों का समर्थन मिला है. 

दीपिका की ड्रेस पर हुई कॉन्ट्रोवर्सी

Advertisement

समाचार एजेंसी ANI से बातचीत के दौरान महंत सीताराम दास महाराज ने किंग फिल्म में भगवा ड्रेस को दिखाने पर कहा- देखिए शाहरुख खान की किंग फिल्म में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भगवा कपड़े पहनकर जो डिस्को डांस कर रही हैं, ये कदापि बर्दाश्त नहीं है. मैं कहूंगा शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण जी से कि आपको यही हरकतें करनी है तो आप हरे कपड़े पहन लो, हरे कपड़े में डांस करो ना अच्छा लगेगा.

'भगवा शौर्य का प्रतीक है, ज्ञान का प्रतीक है, बलिदान का प्रतीक है, ईश्वर का प्रतीक है, त्याग, समर्पण, भक्ति का प्रतीक है. क्या भगवे को बदनाम करने का साजिश चली है? भारतीय जनता पार्टी के विधायक को मैं साधुवाद देता हूं जिन्होंने इसको आवाज बुलंद करने का काम किया. सनातनी इसका पुरजोर विरोध करता है.' 

उनके अलावा महामंडलेश्वर विष्णु दास महाराज ने भी किंग फिल्म में दीपिका की ड्रेस का विरोध करते हुए कहा- देखिए जो फिल्म के एक्टर होते हैं, उनसे मैं एक ही सवाल करना चाहता हूं कि जब मस्जिद और इस्लाम के लिए तो बहुत अच्छा दिखाया जाता है मगर जब सनातन की बात आती है तो कभी भगवा का अपमान, कभी सनातन का अपमान.

Advertisement

'एक शाहरुख खान की पठान मूवी थी, उसमें भी एक भगवा वस्त्र धारण करके किस तरीका से और अश्लीलता के जैसे दिखाया गया था. ये हम साधु संत और देश दुनिया भर के सनातनी विरोध करते थे. आज एक किंग मूवी को लेकर, जिस तरीके से उसमें एक भगवा ड्रेस और जिस तरीके वहां का सीन जो है, मैंने ट्रेलर देखा है ये बहुत दुखद है.'

फिल्म से सीन हटाने की मांग

उन्होंने आगे बॉलीवुड पर निशाना साधते हुए कहा- हमेशा सनातन के आस्था पर चोट पहुंचाने वाला काम करते हैं. मैं तो कहता हूं कि दिल्ली के जो विधायक ने यहां बोले हैं कि ये सीन हटाना चाहिए. अगर ये सीन नहीं हटेगा तो हम अयोध्या के साधु संत खुद जाकर के इसका विरोध करेंगे. सड़कों पर आएंगे क्योंकि भारत की पहचान संस्कृति और सनातन से है.'

जगद्गुरु परमहंस आचार्य महाराज भी किंग फिल्म में दिखाए भगवे रंग की ड्रेस पर कहते हैं- ये निश्चित रूप से बेहद आपत्तिजनक है. जिस तरह से भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा है, उसी तरह से भारतीय संस्कृति का रंग भगवा है. भगवा का अपमान मतलब भारतीय संस्कृति का अपमान है. इसलिए यह जो फिल्म में भगवा पहनकर अश्लील डांस किया है, इसे हटाया जाए. अगर ऐसा नहीं होगा, तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. 

'मेरा आग्रह है कि इस सीन को खुद हटाया जाए, और उन लोगों पर जरूरी कार्रवाई की जाए. नहीं तो भगवा का अपमान कोई भी एक्टर करेगा, पैसा कमाने के लिए ये लोग जानबूझकर जिससे फिल्म चर्चा में आए, जितने भी सनातनी हैं वो इसका अपमान नहीं सहेंगे. जो भी एक्टर पैसा कमाने के लिए ऐसे सीन डालेगा, वो दुनिया से अलविदा हो जाएगा. ये हमारी आखिरी चेतावनी है.'

Advertisement

बता दें कि ये पहला मौका नहीं जब शाहरुख और दीपिका को ऐसी चेतावनी मिली हो. फिल्म पठान में भी दीपिका के भगवा रंग की बिकिनी पर बड़ा बवाल खड़ा हुआ था. तब भी सीन को हटाने और एक्टर को जान से मारने की धमकी मिली थी. अब एक बार फिर ऐसा हुआ है, देखना है कि मामला कैसे सुलझता है. बात करें फिल्म किंग की, तो इसे सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है जो 24 दिसंबर को रिलीज होगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »