शाहरुख को मिली धमकी में सामने आया हिरण कनेक्शन, आरोपी बोला- मैंने एक्टर के खिलाफ दी शिकायत

शाहरुख खान को धमकी देने के आरोपी ने एक चौंकाने वाला दावा किया है. उसके इस दावे का कनेक्शन हिरण के शिकार से है. आरोपी फैजान खान ने दावा किया है कि उसने शाहरुख के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी और इसीलिए उसे अब फंसाया जा रहा है.

Advertisement
शाहरुख खान शाहरुख खान

दिव्येश सिंह

  • मुंबई,
  • 07 नवंबर 2024,
  • अपडेटेड 4:53 PM IST

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी मिलने के मामले में अब एक दिलचस्प मोड़ आ गया है. अब इस मामले में भी हिरण कनेक्शन सामने आया है. गुरुवार को सामने आया कि किसी ने मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में कॉल करके शाहरुख को जान से मारने की धमकी दी थी. मामले की जांच में पुलिस को पता चला कि ये कॉल रायपुर से किया गया है. जिस नंबर से कॉल किया गया वो फैजान खान नाम के व्यक्ति का है. 

Advertisement

आजतक से बात करते हुए फैजान ने कहा कि उसका फोन 2 नवंबर को चोरी हो गया था. मगर अब फैजान ने एक चौंकाने वाला दावा किया है. उसके इस दावे का कनेक्शन हिरण के शिकार से है. गौरतलब है कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान से जुड़ा काले हिरण के शिकार का मामला 24 साल बाद आज भी खबरों में बना हुआ है. सलमान को जान से मारने की धमकी देने वाले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने, शिकार वाले मामले को ही बॉलीवुड सुपरस्टार से अपनी दुश्मनी की वजह बताया है. 

शाहरुख को मिली धमकी का हिरण कनेक्शन 
जानकारी के अनुसार, शाहरुख खान को धमकी देने के आरोपी फैजान खान ने कहा है कि उन्होंने शाहरुख के खिलाफ एक शिकायत दर्ज करवाई थी. इसीलिए उन्हें अब धमकी देने के मामले में फंसाया जा रहा है. 

Advertisement

फैजान ने बताया कि उसने शाहरुख पर 'दो समुदायों में दुश्मनी पैदा करने' की शिकायत दर्ज करवाई थी. उसने एक वीडियो का लिंक शेयर करते हुए शाहरुख पर गंभीर आरोप लगाए हैं. फैजान का आरोप है कि 'अंजाम' (1994) फिल्म में शाहरुख ने दिखाया कि उन्होंने एक हिरण की हत्या की है और वो अपने स्टाफ से उस हिरण का मांस पकाकर खाने को कहते हैं. फैजान का आरोप है कि फिल्म में इस तरह का सीन दिखाया जाना दो समुदायों में दुश्मनी का कारण बन सकता है. एक वीडियो में फैजान ने आरोप लगाया कि कुछ आतंकी तत्वों से भी शाहरुख का कनेक्शन है. 

'मेरा फोन 2 नवंबर को चोरी हो गया था...', शाहरुख खान को धमकी के आरोप में फंसे फैजान का दावा

सलमान को मिल रही धमकियों का भी है हिरण कनेक्शन 
बॉलीवुड स्टार सलमान खान पर साल 1998 में फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' की शूटिंग के दौरान, राजस्थान में काले हिरण का शिकार का आरोप है. राजस्थान का बिश्नोई समाज काले हिरण को बहुत पवित्र मानता है. इसके बाद से बिश्नोई समाज सलमान खान से खफा है. ये मामला अभी भी कोर्ट में है. साल 2018 में जब सलमान खान, इस केस की एक हियरिंग के लिए जोधपुर के कोर्ट में हाजिर हुए थे तो लॉरेंस ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी. 

Advertisement

इसके बाद से ही सलमान को कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है. इसी साल अप्रैल के महीने में सलमान का घर के बाहर गोलियां चली थीं. दो शूटर, सलमान का घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर आए और फायरिंग शुरू कर दी. बाद में इन दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस घटना की जिम्मेदारी ली थी. 

पिछले महीने मुंबई में पॉलिटिशियन बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट में इस घटना की जिम्मेदारी ली थी. इसके बाद से ही सुपरस्टार सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी, जो न सिर्फ बाबा सिद्दीकी के दोस्त थे, बल्कि लॉरेंस बिश्नोई की उनसे पुरानी दुश्मनी भी रही है. पिछले महीने भी सलमान को जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »