शाहरुख खान अहमदाबाद के हॉस्पिटल में भर्ती, पत्नी गौरी खान भी साथ, मिलने पहुंचीं जूही चावला

शाहरुख खान को अहमदाबाद के केडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. जूही चावला और उनके पति जय मेहता का वीडियो सामने आया है. दोनों को अपनी गाड़ी में केडी अस्पताल के लिए रवाना होते देखा जा सकता है. साथ ही शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान भी केडी अस्पताल पहुंच गई हैं.

Advertisement
शाहरुख खान, गौरी खान शाहरुख खान, गौरी खान

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 मई 2024,
  • अपडेटेड 11:25 PM IST

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के फैंस के बीच हलचल मची हुई है. खबर है कि शाहरुख को अहमदाबाद के केडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. जानकारी के मुताबिक, सुपरस्टार की तबीयत खराब होने के चलते ऐसा किया गया. केडी अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, शाहरुख डीहाइड्रेशन का शिकार हुए थे. अब उन्हें देखने पत्नी गौरी खान और एक्ट्रेस जूही चावला अस्पताल पहुंची हैं.

Advertisement

शाहरुख को देखने पहुंची गौरी-जूही

जूही चावला और उनके पति जय मेहता का वीडियो सामने आया है. दोनों को अपनी गाड़ी में केडी अस्पताल के लिए रवाना होते देखा जा सकता है. साथ ही शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान भी केडी अस्पताल पहुंच गई हैं. जूही चावला और शाहरुख खान, आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक हैं. साथ ही दोनों की दोस्ती सालों पुरानी है. ऐसे में जूही अपने पति संग दोस्त शाहरुख खान का हालचाल लेने पहुंची हैं.

अस्पताल में भर्ती हुए शाहरुख

21 मई को गुजरात के अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच IPL 2024 का पहला क्वालिफायर मैच खेला गया था. इस मुकाबले में केकेआर ने बाजी मारी और फाइनल में एंट्री पा ली. इस मैच के लिए शाहरुख अहमदाबाद में आए थे.

Advertisement

पिछले दो दिनों से शाहरुख खान अहमदाबाद में थे. गर्मी ज्यादा होने के चलते उन्हें डीहाइड्रेशन की दिक्कत हुई. मैच के बाद शाहरुख खान मैदान पर काफी देर रहे और फैंस का आभार भी जताया. इसके बाद देर रात में वो अपनी टीम के साथ अहमदाबाद के एक फाइव स्टार होटल पहुंचे. जहां उनका टीम के साथ भव्य स्वागत भी किया गया था.

22 मई की सुबह शाहरुख खान की तबीयत बिगड़ी. इसके बाद उन्हें दोपहर एक बजे के करीब केडी हॉस्पिटल ले जाया गया. पुलिस के सूत्रों के मुताबिक एक्टर शाहरुख खान अभी भी केडी अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में ही एडमिट है. हालांकि अस्पताल की तरफ से आधारिक तौर पर फिलहाल कुछ भी नहीं कहा जा रहा.

दिल्ली और मुंबई की तरह अहमदाबाद में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंचा है. ऐसे में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है. सभी को घर पर रहने की सलाह दी गई है. साथ ही मौसम विभाग ने लोगों को खुद को हाइड्रेट रखने की सलाह दी है. उम्मीद करते हैं कि शाहरुख खान जल्द ठीक होकर घर लौट जाएंगे. 

(इनपुट - बृजेश दोशी)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »