'मौत के बाद गुनाह मिट जाते हैं?' नाना पाटेकर पर संध्या मृदुल का क्रिप्टिक पोस्ट, तनुश्री को किया सपोर्ट

नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने उनकी मौत को 'ईवल डेड' बताया था, जिससे विवाद शुरू हुआ. अब संध्या मृदुल ने भी नाना के खिलाफ बयान देते हुए पीड़ितों के दर्द पर जोर दिया है.

Advertisement
संध्या मृदुल का क्रिप्टिक पोस्ट (Photo: Instagram @sandymridul/India today archive) संध्या मृदुल का क्रिप्टिक पोस्ट (Photo: Instagram @sandymridul/India today archive)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 09 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 2:31 PM IST

दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर ने 8 अक्टूबर को अंतिम सांस ली. उनके निधन ने सबको झकझोरा. लेकिन तनुश्री दत्ता ने नाना की मौत को 'ईवल डेड' बताया. अब बॉलीवुड की एक और एक्ट्रेस ने नाना की मौत को लेकर विवादित कमेंट किया है. संध्या मृदुल ने तनुश्री दत्ता को सपोर्ट करते हुए नाना के खिलाफ बयान दिया है. हालांकि पोस्ट में उन्होंने नाना का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया है. पर समझने वाले उनका इशारा समझ चुके हैं.

Advertisement

संध्या मृदुल का पोस्ट वायरल
एक्ट्रेस ने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर कर लोगों से पूछा- क्या कोई इंसान मरने के बाद अब्यूजर नहीं कहलाता? क्या उनका दिया हुआ दर्द गायब हो जाता है? लेकिन पीड़ितों के लिए ऐसा नहीं होता. कैप्शन में संध्या ने लिखा- एक पीड़ित जब तक जिंदा रहता है उस दर्द के साथ जीता है. मैं हमेशा पीड़ित के साथ खड़ी रहूंगी. #metoo. इस पोस्ट के साथ संध्या ने कमेंट सेक्शन को बंद किया हुआ है.

संध्या ने कई सारे क्रिप्टिक पोस्ट भी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किए हैं. एक पोस्ट में वो पूछती हैं- कैसे एक अब्यूजर की मौत पर शोक जता सकते हो?

दूसरी एक पोस्ट में वो लिखती हैं- किसी इंसान के मरने से उसके द्वारा पहुंचाए गए नुकसान नहीं मिटते. उत्पीड़न करने वाले की मौत से उत्पीड़न की बात झूठी नहीं हो जाती. पब्लिक की श्रद्धांजलि के बीच पीड़िता के साथ हुई घटना कम सच्ची नहीं हो जाती. किसी की मौत पर शोक मनाना जायज है, मगर इस बात को भी याद रखा जाना चाहिए कि उनसे जुड़े दर्द से कोई तकलीफ में हो सकता है. जब तारीफों की बौछार हो और पीड़त को भुला दिया गया हो, ऐसा महसूस हो सकता है कि सच फिर से कहीं से गायब हो गया है.

Advertisement
संध्या की पोस्ट

नाना पाटेकर की मौत के बाद आए संध्या के इस पोस्ट ने लोगों को हैरान किया है. दूसरी तरफ, तनुश्री दत्ता का बयान भी चर्चा में है. उनकी 'ईवल इज डेड' टिप्पणी पर विवाद शुरू हो गया. ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने उनके बयान की आलोचना करते हुए इसे असंवेदनशील और आपत्तिजनक बताया है. वहीं तनुश्री का कहना है कि नाना की वजह से उन्होंने पिछले 5 साल काफी कुछ झेला है. ये उनका नजरिया है. जिन लोगों के साथ नाना के रिश्ते अच्छे थे, वो लोग इस बात को नहीं समझेंगे.

क्या है तनुश्री-नाना का विवाद?
तनुश्री ने साल 2018 में #MeToo मूवमेंट के दौरान नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था. मामला फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' की शूटिंग के दौरान का है. एक्ट्रेस के मुताबिक, 2008 में फिल्म के गाने की शूटिंग के दौरान नाना ने उनके साथ अनुचित व्यवहार किया था. उन्हें गलत तरीके से छुआ था. हालांकि नाना पाटेकर ने इन आरोपों को खारिज किया था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »