गैंगस्टर की धमकी से परेशान सलमान, बुरी नजर से खुद को बचाया? इवेंट में चुपके से पहनी रिंग

सलमान खान का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें दबंग खान चुपके से अपनी पॉकेट से रिंग निकालकर पहनते हैं. उन्होंने आखिर ऐसा क्यों किया, जानें फैंस ने क्या दावे किए हैं.

Advertisement
बुरी नजर से बचने का सलमान ने किया इंतजाम? (Photo: Social Media) बुरी नजर से बचने का सलमान ने किया इंतजाम? (Photo: Social Media)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 2:40 PM IST

करोड़ों दिलों की धड़कन और सबके भाईजान सलमान खान फैंस के चहेते हैं. उनका फैंडम तगड़ा है. फैंस के लिए भाईजान का हुकुम सिर आंखों पर है. लेकिन बीते सालों से मिल रही बैक टू बैक धमकियों की वजह से सलमान पब्लिकली आने से बचते हैं. अगर आते भी हैं तो फुल सिक्योरिटी और प्रोटेक्शन के साथ दिखते हैं. भीड़ के बीच सलमान बुरी नजर से खुद को बचाने का पूरा इंतजाम भी करते हैं.

Advertisement

सलमान का वीडियो वायरल
इंटरनेट पर दबंग खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें वो लोगों की बुरी नजर से खुद को प्रोटेक्ट करते दिखे. सलमान ने आखिर ऐसा क्या किया, चलिए जानते हैं. 31 मार्च को वो एक इवेंट में शामिल हुए थे. प्रेसिडेंट कप 2026 की ग्रैंड ओपनिंग सेरेमनी उन्होंने अटेंड की थी. इवेंट में उनके साथ महाराष्ट्र के डिप्टी चीफ मिनिस्टर एकनाथ शिंदे भी मौजूद थे. अपने फेवरेट स्टार को देखने को लिए लोगों की भारी भीड़ इवेंट में पहुंची थी. सलमान और शिंदे ने स्पोर्ट्स टूर्नामेंट का आगाज किया. 1 करोड़ की प्राइज मनी का ऐलान किया. सलमान को इवेंट में देख फैंस बेकाबू हो गए थे. सभी के बीच दबंग खान की झलक पाने की होड़ मच गई.

इंटरनेट पर एक वीडियो सामने आया है जो हॉट टॉपिक बना हुआ है. सलमान बीच इवेंट में अपनी रिंग को पॉकेट से निकालकर पहनते हैं. शिंदे तब लोगों को संबोधित कर रहे थे. इसी दौरान सलमान ने चुपके से अपनी जींस की पॉकेट में हाथ डाला. रिंग को निकाला और चुपचाप अपनी मिडिल फिंगर में पहना.  इस दौरान सलमान खान के चेहरे पर स्माइल बनी हुई थी. उनके हाथ पर पहले से उनका पॉपुलर ब्लू सफायर ब्रेसलेट था.

Advertisement

सलमान की रिंग पर लोगों के अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं. किसी ने कहा कि सलमान ने नीलम का पत्थर पहना है. जो कि शनि से जुड़ा है. ये करियर ग्रोथ, फाइनेंसियल स्टेबिलिटी के लिए पहना जाता है. ये पत्थर बुरी नजर, एक्सीडेंट और घटनाओं से बचाता है. व्यक्ति के अंदर इमोशनल बैलेंस भी बनाए रखता है. सभी जानते हैं सलमान के बीते कुछ साल अच्छे नहीं गुजरे हैं. वो पर्सनली और प्रोफेशनली डाउन चल रहे हैं. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई उनके पीछे पड़ा है. वहीं एक्टर की बैक टू बैक फिल्में पिट रही हैं. बीते दिनों उनके पिता सलीम खान अस्पताल में एडमिट रहे थे. वो हेल्थ इश्यूज से जूझ रहे हैं.

सलमान के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी नेक्स्ट मूवी मातृभूमि है. पहले इसका टाइटल बैटल ऑफ गलवान था. ये फिल्म इसी साल अगस्त में रिलीज होगी. मूवी में सलमान की जोड़ी चित्रांगदा सिंह संग बनी है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement