'50-70 लोग, एक ही बाथरूम में', जेल के दिनों को याद कर छलका सलमान खान का दर्द

सलमान खान अपने भाई सोहेल से मिलने अलायंस में आए थे, जहां उन्होंने घरवालों से कई सारी बातें की. इसी दौरान सुपरस्टार ने उन दिनों का जिक्र किया जब वो जेल की सलाखों के पीछे थे. साथ ही अपने घटे हुए वजन पर भी बात की.

Advertisement
अलायंस में सलमान खान (Photo: Instagram @beingsalmankhan) अलायंस में सलमान खान (Photo: Instagram @beingsalmankhan)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 03 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 5:39 PM IST

प्राइम वीडियो का रियलिटी शो अलायंस इस समय सोशल मीडिया पर सलमान खान की वजह से छाया हुआ है. इसमें उनकी जोरदार एंट्री हुई है. सलमान अपने भाई सोहेल खान से मिलने शो पर पहुंचे थे. वहां उनकी मुलाकात मिनी माथुर, कुशाल टंडन, अर्सलान गोनी समेत सभी घरवालों से हुई. 

सलमान को शो में देखते ही सोहेल खान समेत सभी हैरान हुए थे. घर के अंदर कुछ देर पहले ही सोहेल का पारा हाई हुआ था. वो कंटेस्टेंट्स पर काफी गुस्सा हुए थे. सोहेल ने स्टोर रूम का दरवाजा तोड़ने की कोशिश भी की थी, जिससे काफी हंगामा हुआ था. वो अपना आपा खो बैठे थे क्योंकि उन्हें घर वापस जाना था. सोहेल शो में तबसे परेशान घूम रहे हैं, जबसे उनकी एक्स-वाइफ सीमा सजदेह बाहर गईं. ऐसे में उनसे मिलने सलमान खान आए हैं, जिन्होंने अपने भाई को लेकर कई सारी बातें कहीं. 

Advertisement

जेल के दिनों को किया याद

सलमान ने सबसे पहले सोहेल के तलाक पर बात की. उन्होंने कहा कि सोहेल ने सीमा से अलग होने का सारा दोष अपने सिर ले लिया था, लेकिन वो एक भाई होने के नाते जानते हैं कि सोहेल ने उस रिश्ते को बचाने की कितनी कोशिश की थी. एक्टर ने फिर अपने सुपरस्टार भाई को बताया कि वो कुछ देर पहले अपना आपा खो बैठे थे. सलमान ने आगे घरवालों को उनके जेल में बिताए दिनों की कहानी भी सुनाई. 

सलमान ने कहा- बहुत सालों पहले जब जेल गया था, तो हमारे सामने ही जेल की सलाखे हुआ करती थीं. वो काफी छोटा सा सेल था, उसमें हम 50-70 लोग एक ही साथ बैठते थे. उसमें एक ही बाथरूम था, जिसमें इंडियन स्टाइल कमोड था. उस कमोड में कभी छिपकली होती थी, और उसमें पानी और शिट पूरी ऊपर तक भरी हुई रहती थी.

Advertisement

सलमान का घटा वजन

सलमान की बातें सुनते हुए घरवालों के चेहरों का रंग उड़ा हुआ था. इसी दौरान सलमान ने अपने वेट-लॉस ट्रांसफॉर्मेशन पर भी बात की. जब वो घर में आए थे, तब सोहेल ने उन्हें अपने सिक्स-पैक एब्स दिखाए थे. उन्होंने सलमान को बताया कि शो के अंदर उनका 12 किलो वजन कम हुआ है. ये सुनते ही सलमान खान ने अपने अंदाज में बताया कि उन्होंने 16 किलो कम किए हैं. 

वैसे सलमान जिन जेल में बिताए अपने दिनों को याद कर रहे हैं, वो उनके विवादित काले हिरण केस के दौरान का है. साल 1998 में उन्हें पहली बार तीन दिनों के लिए पुलिस हिरासत में रखा गया था. फिर साल 2006 और 2007 में वो छह-छह दिनों के लिए जेल में रहे. साल 2018 में भी वो दो दिनों के लिए पुलिस की हिरासत में थे. 

बात करें सलमान के वर्क फ्रंट की, तो वो इन दिनों डायरेक्टर वामशी पैदिपल्ली की अनटाइटल्ड फिल्म SVC63 की शूटिंग में व्यस्त हैं. ये फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज होनी है. वहीं उनकी एक और फिल्म मातृभूमि भी रिलीज होने के लिए तैयार है, लेकिन इसकी रिलीज डेट फाइनल नहीं हुई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »