'सरकार की तरफ से कोई दबाव नहीं था', मातृभूमि की स्क्रिप्ट बदलने के दावों पर सलमान की सफाई

सलमान खान ने अपनी फिल्म मातृभूमि की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. ये फिल्म 4 दिसंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है. एक्टर ने साफ किया कि उनकी फिल्म को लेकर सरकार की तरफ से भी कोई दबाव नहीं था.

Advertisement
सलमान की फिल्म मातृभूमि (Photo: Instagram @beingsalmankhan) सलमान की फिल्म मातृभूमि (Photo: Instagram @beingsalmankhan)

सना फरज़ीन

  • नई दिल्ली,
  • 06 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 8:22 PM IST

लंबे इंतजार के बाद सलमान खान की फिल्म मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस रिलीज होने को तैयार है. सलमान ने शुक्रवार को ट्रेलर लॉन्च के मौके पर ऐलान किया की कि उनकी फिल्म चार दिसंबर को रिलीज होगी. साथ ही उन्होंने साफ किया कि फिल्म की स्क्रिप्ट बदलने को लेकर सरकार की तरफ से कोई दबाव नहीं था.

सलमान ने ट्रेलर लॉन्च पर कहा कि स्क्रिप्ट दोबारा लिखने वाली बात बकवास है. ये बिल्कुल सच नहीं है. हमने आर्मी पर फिल्म बनाई है, उनकी फैमिली का स्ट्रगल दिखाया है कि वो सभी लोग किस दौर से गुजरते हैं. दोनों तरफ कैसे हालात होते हैं, तो इसमें कोई नेगेटिव फोर्स नहीं है. बस हालात हैं.

Advertisement

'हम इसमें दिखा रहे हैं कि कैसे आर्मी के लोगों के लिए देश पहले आता है. सभी एक-दूसरे को पसंद करते हैं. लेकिन जब हालात नेगेटिव बन जाते हैं, तब वो देश को चुनते हैं. दोनों तरफ के लोग मामले सुलझाने की कोशिश करते हैं. अब हमारे डायरेक्टर साहब का पुराना वर्जन भी था.'

फिल्म के अटकने पर भी बोले सलमान

सलमान ने अपनी फिल्म की रिलीज पर भी बात की. ये पहले अप्रैल 2026 में रिलीज होने वाली थी. लेकिन फिर इसे टाला गया, और अब जाकर ये 4 दिसंबर को रिलीज के लिए तैयार है. सलमान ने इतनी देरी पर भी बात की. उन्होंने अपने सिग्नेचर स्टाइल में कहा- इस बार मैं लेट नहीं हूं, VFX लेट है. 

सलमान ने अपनी फिल्म के लेटेस्ट 'मेरी सैक्सी ब्यूटी' गाने पर भी रिएक्ट किया. उन्होंने कहा- लोगों का सवाल है कि ये गाना ऐसी आर्मी बेस्ड फिल्म में कैसे फिट होता है. लेकिन जब आप फिल्म देखेंगे तब आप समझ जाएंगे कि ये गाना कैसे फिट हुआ है. मूवी में सभी आर्मी ऑफिसर्स अपनी पत्नियों की तारीफ करते हैं, और वहां पर ये गाना आता है. हमने फिल्म में जितने भी गाने बनाए हैं, वो जब आप देखेंगे तो आपको काफी कम विजुअल्स देखने मिलेंगे. 

Advertisement

'आपको ऐसा लगता है कि हमने कुछ 1400 गाने रिलीज किए हैं, उसका भी एक कारण है जो आप जानते होंगे. तो हमारी जो फिल्म्स की सिचुएशन हैं, वो हम आपको पहले नहीं दिखा सकते थे. इसलिए जब आप ये गाने मूवी में देखेंगे तब आप समझेंगे कि इसे किस सिचुएशन के लिए बनाया गया.'

फिल्म का नाम बदलने पर दी सफाई

सलमान की फिल्म का नाम पहले बैटल ऑफ गलवान था, जिसे बाद में बदलकर मातृभूमि मे वॉर रेस्ट इन पीस किया गया. इस बदलाव पर सुपरस्टार ने कहा- वो जो क्लैप होता है, उसपर ऐसे ही हमने डाल दिया था. हमें पता था कि वो टाइटल (बैटल ऑफ गलवान) हमें नहीं चाहिए, और फिर वो टाइटल (मातृभूमि मे वॉर रेस्ट इन पीस) हमको हमारे गाने से ही मिला. वो हिमेश का गाना है, धन्यवाद हिमेश. 

बात करें सलमान खान की फिल्म मातृभूमि की, तो इसे अपूर्व लाखिया ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में सलमान संग चित्रांगदा सिंह हैं. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर श्रद्धा कपूर की ईठा से सीधा क्लैश होने वाली है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »