पनवेल में ऑटोरिक्शा चलाते दिखे Salman Khan, शॉक्ड फैंस, बनाने लगे वीडियो

वीडियो में सलमान खान के ऑटोरिक्शा में लोग बैठे नजर आए. अब ये सवारी सलमान खान की जान पहचान की थी या अनजान चेहरे, इसकी जानकारी नहीं है. वीडियो में दबंग खान कैजुअल लुक में नजर आए. ब्लू टी-शर्ट- शॉर्ट्स पहने सलमान खान ने कैप भी पहनी है. इससे पहले आपने कभी इतना हैंडसम ऑटो रिक्शा ड्राइवर नहीं देखा होगा.

Advertisement
सलमान खान सलमान खान

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 6:52 PM IST
  • ऑटो रिक्शा चलाते दिखे सलमान खान
  • सलमान को देख एक्साइटेड हुए फैंस
  • सलमान को पिछले दिनों सांप ने काटा था

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान जो भी करते हैं छा जाते हैं. सलमान खान को इंडस्ट्री के सबसे ग्राउंडेड स्टार्स में गिना जाता है. लोगों के बीच जाने में, उनके रंग में रंगने से वे कभी नहीं कतराते. भाईजान का अब एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसे देख फैंस चौंक गए हैं.

ऑटो रिक्शा चलाते दिखे सलमान खान, वीडियो वायरल

Advertisement

सलमान खान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे पनवेल में ऑटोरिक्शा चलाते नजर आए. अपने 56वें बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए पनवेल में रिलैक्स कर रहे सलमान खान का ये अवतार देख फैंस दंग रह गए हैं. वीडियो में सलमान खान पनवेल की सड़क पर ऑटो रिक्शा चलाते नजर आ रहे हैं. जैसे ही लोगों को भनक लगी कि ऑटो में सलमान खान हैं वे काफी एक्साइटेड हो गए और अपना मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने लगे.


 

वीडियो में सलमान खान के ऑटोरिक्शा में लोग बैठे नजर आए. अब ये सवारी सलमान खान की जान पहचान की थी या अनजान चेहरे, इसकी जानकारी नहीं है. वीडियो में दबंग खान कैजुअल लुक में नजर आए. ब्लू टी-शर्ट- शॉर्ट्स पहने सलमान खान ने कैप भी पहनी है. इससे पहले आपने कभी इतना हैंडसम ऑटो रिक्शा ड्राइवर नहीं देखा होगा.

Advertisement


 

सलमान खान पिछले हफ्ते अपने बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए पनवेल पहुंचे थे. बर्थडे के बाद भी सलमान खान फैमिली और दोस्तों संग पनवेल में वक्त बिता रहे हैं. सलमान खान के बर्थडे से ठीक पहले एक बड़ा हादसा भी हुआ. दबंग खान को उनके इसी पनवेल फार्म हाउस में सांप ने काट लिया. सांप ने तीन बार सलमान खान को डसा. इसके बाद भाईजान को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया. सलमान खान कुछ घंटे अस्पताल में एडमिट रहे. फिर स्वस्थ होकर एक्टर ने अपना जन्मदिन धूमधाम से सेलिब्रेट किया.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement