पैसे लूटकर बांग्लादेश भागना चाहता था सैफ का हमलावर, निशाने पर थे अमीर लोग, बताया कैसे करीना के घर घुसा

सैफ अली खान के हमलावर शरीफुल भारत का पहचान पत्र बनवाने के लिए चोरी करना चाहता था. लेकिन बाद में उसका इरादा बदला. आरोपी ने सोचा अगर चोरी करके ज्यादा पैसे मिले तो बांग्लादेश लौट जाएगा. उसने बांद्रा इलाके को टारगेट किया. क्योंकि यहां पर नामचीन और अमीर लोग रहते हैं.

Advertisement
सैफ अली खान पर हुआ था हमला सैफ अली खान पर हुआ था हमला

दीपेश त्रिपाठी

  • नई दिल्ली,
  • 20 जनवरी 2025,
  • अपडेटेड 1:51 PM IST

सैफ अली खान पर धारदार चाकू से वार करने वाला आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद पुलिस कस्टडी में है. उससे पूछताछ जारी है. आरोपी ने अब तक कई बड़े खुलासे किए हैं. अब नई जानकारी सामने आई है, जिसके मुताबिक शरीफुल भारत का पहचान पत्र बनवाने के लिए चोरी करना चाहता था. लेकिन बाद में उसका इरादा बदला. आरोपी ने सोचा अगर चोरी करके ज्यादा पैसे मिले तो बांग्लादेश लौट जाएगा. 

Advertisement

बांग्लादेश वापस लौटना चाहता था शरीफुल
भारत आने के बाद वो मुंबई में यहां का पहचान पत्र बनवाना चाहता था. लेकिन ऐसा करने के लिए उसके पास पैसे नहीं थे. शरीफुल पहले मुंबई के डांस बार में काम करता था. जहां उसने पैसों की बौछार देखी और तब उसने फैसला किया कि जैसे  भी हो जल्द से जल्द पैसा कमाकर वो वापस बांग्लादेश चला जाएगा. इसलिए उसने बांद्रा इलाके को टारगेट किया. क्योंकि यहां पर नामचीन और अमीर लोग रहते हैं. शरीफुल वैसे तो सैफ अली खान के घर में चोरी के इरादे से गया था. लेकिन जैसे ही उसने देखा कि लोग जाग गए हैं और वो घिर गया है तब उसने एक करोड़ रुपये की मांग की. क्योंकि वो जल्द से जल्द ज्यादा पैसे कमाकर बांग्लादेश जाने की फिराक में था.

Advertisement

आरोपी संग क्राइम सीन रीक्रिएट करेगी पुलिस

दूसरी तरफ, मुंबई पुलिस आरोपी को सैफ अली खान के बांद्रा स्थित घर पर सीन रीक्रिएशन के लिए लेकर जाएगी. पुलिस ने आरोपी शहजाद को 72 घंटे की जांच पड़ताल के बाद रविवार सुबह ठाणे से गिफ्तार किया. आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया. जहां उसे 5 दिन पुलिस कस्टडी में रखने का आदेश सुनाया गया. पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, शरीफुल को सैफ की बिल्डिंग सतगुरु शरण में लेकर जाएंगे. पुलिस हमले के पूरे सीन को रीक्रिएट कराएगी, ताकि हर बारीक डिटेल मिले. कैसे आरोपी बिल्डिंग और सैफ के घर में घुसा था. हमले की रात शरीफुल की हर एक एक्टिविटी को पुलिस जांच करेगी.

कैसे एक्टर के घर के अंदर घुसा?

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो चोरी के मकसद से एक्टर के घर में घुसा था.  शुरुआती जांच में सामने आया कि शरीफुल ने सातवीं मंजिल तक सीढ़ियों का इस्तेमाल किया था. इसी फ्लोर पर सैफ अपनी फैमिली संग रहते हैं. फिर वो डक्ट एरिया में घुसा और पाइप के सहारे 12वीं मंजिल पर गया. वो बाथरूम की खिड़की से एक्टर के फ्लैट में घुसा.

जैसे ही वो बाथरूम से बाहर आया सैफ की स्टाफ मेंबर ने उसे पकड़ लिया. मेड के चिल्लाने की आवाज सुनकर सैफ-करीना बाहर आए. सैफ और आरोपी के बीच हाथापाई हुई, इसी दौरान उसने एक्टर पर चाकू से वार किया. सैफ को तुरंत लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनकी दो सर्जरी हुई, जो कि 6 घंटे तक चली. फिलहाल एक्टर डॉक्टर्स की निगरानी में हैं. फैंस को उम्मीद है सैफ जल्द ठीक होकर घर लौटेंगे. डॉक्टर्स ने एक्टर को रियल लाइफ हीरो बताया है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »