'चिढ़े रहते थे', रणबीर संग उलझा हुआ था पिता ऋषि का रिश्ता, एक्टर ने किया खुलासा

रणबीर कपूर और ऋषि कपूर का रिश्ते उलझना भरा था. बाप-बेटे की जोड़ी के बीच एक ऐसा दौर भी आया था, जब दोनों एक-दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहाते थे. इस बारे में कई बार रणबीर खुलकर बात कर चुके हैं. अब एक्टर विवेक वासवानी ने इसे लेकर खुलास किया है.

Advertisement
पिता ऋषि कपूर संग रणबीर कपूर (Photo: India Today Archives) पिता ऋषि कपूर संग रणबीर कपूर (Photo: India Today Archives)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:35 PM IST

एक्टर रणबीर कपूर हमेशा से अपने दिवंगत पिता और एक्टर ऋषि कपूर के साथ अपने उलझे रिश्ते के बारे में खुलकर बात करते आए हैं. बाप-बेटे की जोड़ी के बीच एक ऐसा दौर भी आया था, जब दोनों एक-दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहाते थे. अब हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्टर-राइटर विवेक वासवानी ने रणबीर और ऋषि के पर्सनल रिश्ते के बारे में खुलासा किया. उन्होंने बताया कि दिवंगत एक्टर अक्सर अपने बेटे से नाराज रहते थे.

Advertisement

ऋषि कपूर बेटे से रहते थे इरिटेट

विक्की लालवानी के साथ बातचीत के दौरान विवेक वासवानी ने ऋषि कपूर के 'मूडी' स्वभाव के बारे में बताया. उन्होंने कहा, 'वे ऐसे ही पैदा हुए थे, वे मूडी थे. एक बार जब आप यह स्वीकार कर लेते हैं कि वे मूडी हैं, तो उनके साथ बहुत अच्छे से निभ सकती है. लेकिन अच्छे लोगों के साथ वे बहुत अच्छे थे. मेरे साथ तो वे शानदार थे. वे ज्यादातर लोगों के बहुत पसंद करते थे. वे विनोद खन्ना के बहुत प्यार करते थे.'

उन्होंने आगे कहा, 'वे रणबीर से लगातार नाराज रहते थे. उन्हें लगता था कि चूंकि वह उनका बेटा है, इसलिए उन्हें उससे नाराज होना चाहिए. कभी गुस्सा नहीं, सिर्फ नाराजगी, बहुत चिढ़. वे हर किसी के साथ ऐसे ही थे.'

जब विवेक से पूछा गया कि क्या रणबीर कपूर को कभी पिता ऋषि के बोलने के तरीके से बुरा लगता था, तो उन्होंने जवाब दिया, 'नहीं, नहीं. वह तो जन्म से ही इस बात के आदी था. वह हंसता था. वह कहता था, 'देखो, अब फिर से मुझे डांटने वाले हैं. बस मुझे यहीं खड़ा रहने दो'.'

Advertisement

रणबीर कपूर का बदल नजरिया

इससे पहले एक यूट्यूब चैनल पर रणबीर कपूर ने खुलकर बताया था कि फादरहुड को लेकर उनका अपना नजरिया पिता ऋषि कपूर के पेरेंटिंग स्टाइल से कितना अलग है. उन्होंने कहा था, 'मेरे पिता का मुझसे रिश्ता थोड़ा दूरी वाला था. वो दोस्ती जैसा नहीं था, क्योंकि उस जमाने में ऐसा ही होता था. बीच में एक शीशे की दीवार थी. लेकिन अब अपनी बेटी के साथ मैं अलग तरीके से व्यवहार करना चाहता हूं. मैं उस शीशे की दीवार को तोड़ना चाहता हूं. मैं उसका दोस्त बनना चाहता हूं, उसे पंख देना चाहता हूं ताकि वह जिस दिशा में चाहे उड़ सके.'

ऋषि कपूर का निधन 30 अप्रैल 2020 को मुंबई में ल्यूकेमिया से लंबी लड़ाई के बाद हुआ था. ये वक्त उनके परिवार के लिए बेहद मुश्किल था. प्रोजेक्ट्स की बात करें तों रणबीर कपूर को डायरेक्टर नितेश तिवारी की पौराणिक महाकाव्य फिल्म 'रामायण' में देखा जाने वाले है. इसमें रणबीर, भगवान राम का रोल निभा रहे हैं. पिक्चर से उनका पहला लुक 2 अप्रैल को रिलीज हुआ और धड़ल्ले से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. ये पिक्चर दिवाली 2026 को रिलीज होगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement