सुशांत की फॉरेंसिक रिपोर्ट पर रिया के वकील ने दोहराई क्लाइंट की बात, कहा- 'सत्यमेव जयते'

फॉरेंसिक रिपोर्ट के मुताबिक सुशांत की मौत, मर्डर नहीं बल्क‍ि 'आत्महत्या' है. अब इस केस की मुख्य आरोपी र‍िया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानश‍िंदे ने इसपर रिएक्ट किया है. उन्होंने अपनी क्लाइंट रिया की तरफ से बयान दिया है.

Advertisement
र‍िया चक्रवर्ती र‍िया चक्रवर्ती

मुनीष पांडे / साहिल जोशी

  • मुंबई ,
  • 03 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 2:41 PM IST

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर एम्स की सबसे अहम फॉरेंस‍िक र‍िपोर्ट सामने आ गई है. इस फॉरेंसिक रिपोर्ट के मुताबिक सुशांत की मौत, मर्डर नहीं बल्क‍ि 'आत्महत्या' है. अब इस केस की मुख्य आरोपी र‍िया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानश‍िंदे ने इसपर रिएक्ट किया है. उन्होंने अपनी क्लाइंट रिया की बात को दोहराते हुए कहा- 'सत्यमेव जयते'. 

रिया के वकील ने कहा- 'सुशांत केस को लेकर मैंने एम्स के डॉक्टर्स का स्टेटमेंट देखा है. इसके ऑफिश‍ियल पेपर्स और रिपोर्ट एम्स और सीबीआई के पास है जो कि जांच खत्म होने के बाद कोर्ट में सबमिट कि‍ए जाएंगे. हम सीबीआई के ऑफिश‍ियल वर्जन का इंतजार कर रहे हैं. हम रिया चक्रवर्ती की तरफ से हमेशा से कहते आए हैं क‍ि सच नहीं बदला जा सकता. रिया के खिलाफ लगाए जा रहे कयास मीडिया के कुछ हिस्से द्वारा जान बूझकर नकारात्मक ढंग से चलाए जा रहे हैं. हम हमेशा सच के साथ हैं. सत्यमेव जयते'. 

Advertisement

मालूम हो कि सुशांत केस में केस दर्ज होने के बाद र‍िया चक्रवर्ती ने एक वीड‍ियो जारी किया था, जिसमें उन्होंने अपने ऊपर लगे तमाम आरोपों को गलत बताया था. उन्होंने 'सत्यमेव जयते' का नारा लगाते हुए सच का साथ देने की बात कही थी.

 

सुशांत की बहन ने कही ये बात 

वहीं एम्स की मेड‍िकल रिपोर्ट सामने आने के बाद सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी रिएक्ट किया. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- 'हम जीतेंगे'. इन दो शब्दों में श्वेता ने सुशांत को न्याय दिलाने के लिए जारी लड़ाई पर विश्वास दिखाया है. 

AIIMS ने हत्या की बात को क‍िया खार‍िज 

बता दें सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में फॉरेंसिक रिपोर्ट में हत्या की बात को खारिज किया गया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि जिन हालातों में मौत हुई है वो बताती है कि इसमें किसी किस्म का फाउल प्ले नहीं है और ये आत्महत्या का मामला है. AIIMS मेडिकल बोर्ड ने सोमवार को सीबीआई के साथ अपनी जांच रिपोर्ट कूपर अस्पताल द्वारा निकाले गए निष्कर्षों के साथ शेयर की थी. AIIMS की रिपोर्ट मिलने के बाद अब सीबीआई इस मामले की जांच सुसाइड एंगल को ध्यान में रखते हुए करेगा. यानी अब आगे की तफ्तीश में इस सवाल का जवाब ढूंढा जाएगा कि अगर सुशांत ने आत्महत्या की थी तो उसकी वजह क्या थी? क्या किसी ने उसे आत्महत्या के लिए उकसाया था?

Advertisement

हत्या का एंगल म‍िलने पर धारा 302 का जाएगी  

जानकारी के मुताबिक यदि अभी भी कोई ऐसा पहलू सामने आता है जिसमें हत्या का एंगल नजर आता है तो इसमें आईपीसी की धारा 302 भी जोड़ दी जाएगी जो इरादतन हत्या के लिए लगाई जाती है. हालांकि पिछले 57 दिनों की तफ्तीश में इस तरह का कोई भी तथ्य नजर नहीं आया है जो ये इशारा करता हो कि एक्टर की हत्या हुई थी.


   

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »