रामायण की रिलीज से पहले रणबीर ने अयोध्या में खरीदी जमीन, करोड़ों में कीमत

रणबीर कपूर फिल्म रामायण में राम का किरदार निभा रहे हैं. अब खबर है कि उन्होंने अयोध्या में करोड़ों की जमीन खरीदी हैं. जिसकी वजह से वो चर्चा में आ गए हैं.

Advertisement
अयोध्या में रणबीर ने खरीदी जमीन (Photo: Instagram/@iamnamitmalhotra) अयोध्या में रणबीर ने खरीदी जमीन (Photo: Instagram/@iamnamitmalhotra)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 14 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:45 PM IST

बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'रामायण' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं. लेकिन इस बार वह अपनी किसी फिल्म की वजह से नहीं, बल्कि एक बड़े निवेश के कारण सुर्खियों में आए हैं. अमिताभ बच्चन के पदचिह्नों पर चलते हुए, रणबीर कपूर ने भी राम नगरी अयोध्या में करोड़ों की जमीन खरीदी है. 

अयोध्या के 'द सरयू' (The Sarayu) प्रोजेक्ट में किए गए इस निवेश ने के साथ ही रणबीर कपूर अब अमिताभ बच्चन के बाद अयोध्या में जमीन खरीदने वाले बॉलीवुड के दूसरे बड़े एक्टर बन गए हैं.

Advertisement

अयोध्या में खरीदी जमीन
रणबीर कपूर ने 'द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा' (HoABL) के प्रीमियम प्रोजेक्ट 'द सरयू' में करीब 3.31 करोड़ रुपये की जमीन खरीदी है. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह प्लॉट 2,134 वर्ग फुट का है. यह प्रोजेक्ट अयोध्या में लग्जरी और आध्यात्मिक अनुभव का एक बेहतरीन संगम है, जो सरयू नदी के किनारे 75 एकड़ में फैला हुआ है. इस जगह की खास बात यह है कि यहां न केवल आधुनिक सुख-सुविधाएं होंगी, बल्कि 'द लीला' (The Leela) समूह द्वारा संचालित पांच एकड़ का एक शुद्ध शाकाहारी आलीशान होटल भी बनाया जाएगा.

अयोध्या ने मुझे चुना है: रणबीर कपूर
अयोध्या में जमीन खरीदने के अपने फैसले पर रणबीर कपूर ने काफी इमोशनल बात कही है. उन्होंने कहा, 'मेरा मानना है कि अयोध्या ने मुझे चुना है और मैंने बस उस पुकार का जवाब दिया है. यह शहर हमारी ऐतिहासिक जड़ों और सांस्कृतिक ताने-बाने का एक बेहद अहम हिस्सा है.' 

Advertisement

'रामायण' और रणबीर का खास जुड़ाव
दिलचस्प बात यह है कि रणबीर कपूर पर्दे पर भी भगवान राम का किरदार निभाने जा रहे हैं. नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'रामायण' भारतीय सिनेमा के इतिहास के सबसे महंगे प्रोजेक्ट्स में से एक है, जिसका बजट करीब 4,000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. इस फिल्म में रणबीर के साथ यश (रावण), साई पल्लवी (सीता), सनी देओल (हनुमान) और रवि दुबे (लक्ष्मण) जैसे कलाकार नजर आएंगे.

अमिताभ बच्चन भी कर चुके हैं बड़ा निवेश
अयोध्या के रियल एस्टेट बाजार में अमिताभ बच्चन भी काफी एक्टिव हैं. उन्होंने मार्च 2026 में करीब 35 करोड़ रुपये में 2.67 एकड़ जमीन खरीदी थी. इससे पहले भी बिग बी ने साल 2024 और 2025 में अलग-अलग प्रोजेक्ट्स में भारी निवेश किया था.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement