'कोई दबाव नहीं डालता...', दीपिका के 8 घंटे की शिफ्ट करने की मांग पर बोले राणा दग्गुबाती, दी ये राय

दीपिका पादुकोण और संदीप रेड्डी वांगा के बीच 'स्पिरिट' फिल्म के कारण छिड़ा विवाद पिछले दिनों खूब सुर्खियां बटोर चुका है. कई लोगों ने एक्ट्रेस की डिमांड का सपोर्ट किया है. अब साउथ एक्टर राणा दग्गुबाती ने भी दीपिका की डिमांड पर अपनी राय रखी है.

Advertisement
दीपिका पादुकोण, राणा दग्गुबाती दीपिका पादुकोण, राणा दग्गुबाती

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 जून 2025,
  • अपडेटेड 1:59 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पिछले दिनों खूब सुर्खियों में रहीं. डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा संग 'स्पिरिट' फिल्म को लेकर उनकी कॉन्ट्रोवर्सी की हर तरफ चर्चा हुई. संदीप ने दीपिका को अपनी फिल्म से बाहर कर दिया. एक्ट्रेस के फिल्म से बाहर होने की कई वजहें सामने आईं, जिसमें से एक उनकी 8 घंटे की शिफ्ट और 20 करोड़ के साथ प्रॉफिट शेयरिंग वाली बात खूब वायरल हुई.

Advertisement

दीपिका की मांग पर बोले राणा दग्गुबाती

दीपिका की 8 घंटे की शिफ्ट की मांग वाली बात पर हर किसी की नजर पड़ी. एक्ट्रेस को इंडस्ट्री से लगभग हर किसी का सपोर्ट मिला. कई लोगों का मानना था कि उनकी डिमांड सही है क्योंकि वो अब एक बेटी की मां हैं. अब दीपिका की 8 घंटे की शिफ्ट वाली बात पर बाहुबली एक्टर राणा दग्गुबाती ने अपनी राय रखी है. उनका कहना है कि इंडस्ट्री में कोई आप पर 8 घंटे से ज्यादा काम करने के लिए दबाव नहीं डालता है.

लल्लनटॉप संग बातचीत में राणा ने एक्टर्स के ज्यादा टाइम सेट पर रहकर शूट करने पर कहा, 'कोई भी किसी पर दबाव नहीं डालता है. ये एक काम है. ये इसी तरह है कि कोई भी आप पर एक शो करने के लिए दबाव नहीं डालता है. ये हमेशा एक चॉइस रही है. हर कोई अपनी लाइफ में क्या चीज जरूरी है उसका फैसला लेता है. कई एक्टर्स इंडस्ट्री में शामिल हैं जो सिर्फ सेट पर 4 घंटे भी काम करते हैं. ये उनका अपना सिस्टम है.'

Advertisement

वर्क लाइफ बैलेंस पर राणा की राय

राणा दग्गुबाती ने अपनी बातचीत के दौरान इंडिया में वर्क लाइफ बैलेंस जैसे मुद्दे पर भी बात की. उनका कहना है कि हमारा देश अभी पूरी तरह से डेवलप नहीं हुआ है. हमारी इकोनॉमी प्रति व्यक्ति आय के मुताबिक काफी कम है. देश की आबादी काफी ज्यादा है जिसके कारण अभी हमें और भी ज्यादा ग्रो करना है. राणा का आगे ये भी कहना है कि वो तेलुगू इंडस्ट्री से आते हैं जहां का वर्क कल्चर सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि पर्सनल माना जाता है.

एक्टर ने बताया कि हर राज्य में फिल्म इंडस्ट्री अलग तरह से चलती है. बॉलीवुड में 12 घंटे, तो तेलुगू में 8 घंटे की शिफ्ट होती है. मगर जहां बॉलीवुड में लोगों की शिफ्ट सुबह 9 बजे शुरू होती है, वहीं तेलुगू में सभी सुबह 7 बजे से काम करना शुरू कर लेते हैं. उनके मुताबिक अगर किसी को 12 घंटे नहीं 8 घंटे काम करना पसंद है, तो वो भी एक हद तक ठीक है. अंत में सबसे जरूरी सभी के लिए टाइम होता है.

बात करें दीपिका पादुकोण की, तो संदीप रेड्डी वांगा की 'स्पिरिट' से निकलने के बाद एक्ट्रेस एटली और अल्लू अर्जुन की मैग्नम ओपस फिल्म में काम करने वाली हैं. उनका एक अनाउंसमेंट वीडियो भी डाला गया है, जिसमें दीपिका अपने किरदार के लिए तैयारी करती दिखाई दे रही हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »