Ramayana Trailer: भव्य है रणबीर कपूर की 'रामायण' का संसार, शानदार VFX-म्यूजिक, साई पल्लवी-यश की दिखी झलक

लंबे इंतजार के बाद फिल्म रामायण के पहले पार्ट का ट्रेलर रिलीज हो गया है. राम बने रणबीर कपूर और सीता के रोल में दिखीं साई पल्लवी ने कितना इंप्रेस किया है? क्या ये दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरता है? जानते हैं.

Advertisement
रामायण का ट्रेलर रिलीज (Photo: Screengrab) रामायण का ट्रेलर रिलीज (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 30 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:58 AM IST

फाइनली... वो घड़ी आ ही गई जिसका सबको इंतजार था. रणबीर कपूर की मेगा बजट फिल्म रामायण का दमदार ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिलीज हो चुका है. गुरुवार को ब्रह्म मुहूर्त के वक्त नितेश तिवारी की 4000 करोड़ रामायण का ट्रेलर दर्शकों के सामने आया. इसे देखने के बाद आप यही कहेंगे कि इंतजार का फल मीठा साबित हुआ. रामायण की ये झलक भव्य, अलौकिक और अद्भुत है. इस ट्रेलर को गुरुवार तड़के 4:15 बजे रिलीज किया गया है.

Advertisement

कैसी है रामायण की पहली झलक?

ब्रेथटेकिंग विजुअल्स और मनमोहित करने वाला संगीत आपको अलग ही दुनिया में ले जाता है. हिंदुओं के महाकाव्य रामायण पर बनी ये फिल्म विजुअल ट्रीट है. जिसका हर एक सीन शानदार बन पड़ा है. ट्रेलर में फिल्म के कई अहम किरदारों की झलक देखने को मिली है. हर एक्टर अपने सीन में दमदार लगा है. फिल्म की कास्टिंग पर उठ रहे सवालों को ये ट्रेलर साक्षात जवाब देता है. 

मूवी का ट्रेलर रावण बने यश की दमदार एंट्री के साथ शुरू होता है. दशानन रावण के महाशक्तिशाली अवतार की भव्यता साफ झलकती है. उनके लुक की सबसे ज्यादा खासियत ये है कि मेकर्स ने इसे ड्रामेटिक दिखाने की बिल्कुल भी कोशिश नहीं की है. कुछ भी ओवर-द-टॉप नहीं दिखता. यश के बाद रणबीर कपूर का रामवतार स्क्रीन पर आता है. सीता के रोल में साई पल्लवी को देखने के लिए सब बेसब्र थे. साई की कास्टिंग पर सवाल उठाने वालों को ट्रेलर देखकर मालूम पड़ेगा कि उनकी कास्टिंग क्यों की गई. सीता के किरदार की सादगी को उन्होंने बखूबी दिखाया है.

Advertisement

यहां देखें ट्रेलर...

बाकी किरदारों में लक्ष्मण बने रवि दुबे, कैकेयी के रोल में लारा दत्ता कमाल लगी हैं. ए आर रहमान और हान्स जिमर के म्यूजिक ने रामायण के इमोशंस से दर्शकों को जोड़ा है. रामायण के लेकर लोगों के इमोशंस का मेकर्स ने ख्याल रखा है. टीजर देखने के बाद निराश हुए लोगों को इस बार डायरेक्टर ने शिकायत का कोई मौका नहीं दिया है. कुल मिलाकर कहें तो प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा और डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ ग्लोबली अपना डंका बजाने वाली है. ये मूवी दुनिया भर के लोगों को रामायण के जरिए अपनी संस्कृति से जोड़ेगी और मिसाल बनेगी. 

मूवी सिनेमाघरों में इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी. इसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी, अरुण गोविल, रवि दुबे के अलावा लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, सनी देओल, विवेक ओबेरॉय अहम रोल में दिखेंगे. 

आपको कैसा लगा रामायण का ट्रेलर?

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »