'रामायण' के धमाके की तैयारी शुरू! CBFC से पास हुए दो ट्रेलर, 24 जुलाई को इंडिया से इंटरनेशनल मंच तक लॉन्च

रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर फिल्म 'रामायण' को लेकर एक बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है. सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने बिना किसी कट या आपत्ति के फिल्म के दो ट्रेलर को 'U' (अनरिस्ट्रिक्टेड) रेटिंग के साथ पास कर दिया है. इसके साथ ही मेकर्स ने लॉन्च का ऐसा तगड़ा प्लान बनाया है जिसकी चर्चा पूरी दुनिया करेगी.

Advertisement
'रामायण' के ट्रेलर से धमाका करने के लिए तैयार मेकर्स (Photo: Screengrab) 'रामायण' के ट्रेलर से धमाका करने के लिए तैयार मेकर्स (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 16 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:40 PM IST

रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर रामायण का इंतजार कई सालों से बेसब्री से किया जा रहा है. इस फिल्म की एक-एक डिटेल ने लगातार जनता की एक्साइटमेंट बढ़ाई है. इसी साल रामायण से सामने आए एक टीजर की कुछेक चीजों के लिए थोड़ी आलोचना तो जरूर हुई, मगर इस बात में कोई शक नहीं है कि ये साल की सबसे बड़ी इंडियन फिल्म है.

Advertisement

अब इंडियन सिनेमा के इस ग्रैंड प्रोजेक्ट के धमाकों की शुरुआत होने जा रही है. फिल्म के ट्रेलर रिलीज की तगड़ी तैयारियां तो शुरू हो ही चुकी हैं, उधर अब सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने रामायण के दो ट्रेलर बिना किसी झोल-झमेले के पास कर दिए हैं.

'रामायण' के दो ट्रेलर हुए पास

आजकल CBFC फिल्मों को लेकर एक्स्ट्रा-सतर्क मोड में नजर आने लगी है, इसलिए बिना किसी आपत्ति-बदलाव के कंटेंट पास हो जाना भी एक बड़ी बात ही है! वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, बोर्ड ने रामायण के दो टीजर, 'U' (अनरिस्ट्रिक्टेड) रेटिंग के साथ पास कर दिए हैं. यानी दोनों ट्रेलर सभी उम्र के दर्शकों के देखने के लिए उपयुक्त हैं.

सर्टिफिकेट की डिटेल्स बताती हैं कि दोनों ट्रेलर हिंदी में ही हैं, लेकिन एक नॉर्मल थिएट्रिकल वर्जन है और दूसरा 3डी. रामायण का 3डी ट्रेलर जहां 4 मिनट 15 सेकंड लंबा है, वहीं थिएट्रिकल ट्रेलर 4 मिनट लंबा. ऐसे में अब ये एक नई जिज्ञासा का मुद्दा होने वाला है कि एक ट्रेलर, दूसरे ट्रेलर से 15 सेकंड लंबा क्यों है?

Advertisement

'रामायण' के ट्रेलर रिलीज करने का तगड़ा平लान

प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने रामायण को सिर्फ इंडिया नहीं, ग्लोबल ऑडियंस के लिए बनाया है और वो ट्रेलर से ही इंटरनेशनल स्टेज पर धमाका करने की तैयारी में हैं. हाल ही में टीम रामायण ने शेयर किया था कि 24 जुलाई को वो फिल्म का ट्रेलर लॉन्च करने वाले हैं.

अब बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट में ये कनफर्म हो गया है कि इसी के साथ 23 जुलाई को सैन डिएगो में होने वाले कॉमिक-कॉन इवेंट में भी रामायण के ट्रेलर की स्क्रीनिंग होगी. ये स्क्रीनिंग वहां शाम को 3:15pm से 4:15pm के बीच होनी है, यानी भारत के समय के हिसाब से 24 जुलाई की सुबह 3:45am से 4:45am के बीच. सैन डिएगो कॉमिक कॉन की ऑफिशियल वेबसाइट पर इस प्रोग्राम की डिटेल्स आ चुकी हैं.

वेbsite बताती है कि इवेंट में 'इंटरनेशनल सुपरस्टार रणबीर कपूर और यश' डायरेक्टर नितेश तिवारी के साथ मौजूद होंगे. ट्रेलर स्क्रीनिंग के साथ-साथ फिल्म की अबतक न देखी गई फुटेज भी दिखाई जाएगी, खास रिवील भी होंगे और फैंस के लिए स्पेशल गिव-अवे भी होंगे. ये पूरा इवेंट बॉलरूम 20 में होगा, जो सैन डिएगो कन्वेंशन सेंटर का दूसरा सबसे बड़ा वेन्यू है और करीब 4800 लोग यहां बैठ सकते हैं.

Advertisement

रिपोर्ट्स बताती हैं कि इन सारी चीजों से पहले, 18 जुलाई को दिल्ली के भारत मंडपम में रामायण का एक्सक्लूसिव ट्रेलर लॉन्च भी होने वाला है. इस क्लोज डोर इवेंट में राजनीति, मीडिया और आध्यात्म से जुड़ी कई नामी शख्सियतों के होने की चर्चा है. रामायण के मेकर्स अपने ग्रैंड प्लान के साथ रेडी हैं, अब देखना है कि भारत के लिए सिर्फ एक फिल्म से बढ़कर, कल्चरल इवेंट बन चुकी ये फिल्म आगे क्या कमाल करती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »