नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म में रणबीर कपूर ने भगवान राम की भूमिका निभाई है. साई पल्लवी माता सीता के रोल में हैं और रवि दुबे ने लक्ष्मण का रोल निभाया है. फिल्म रिलीज होने के बाद फैन्स ने सोशल मीडिया पर अपना फैसला सुना दिया है. आइए जानते हैं कि फिल्म को लेकर फैन्स का क्या कहना है.
फैंस नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म में रावण और जटायु फाइट सीन की खूब तारीफ कर रहे हैं.
रामायण पर फैन्स की राय
एक यूजर ने रणबीर कपूर की फिल्म का रिव्यू देते हुए लिखा- रामायण रिलीज हो गई है. बहुत से लोग थिएटर में बैठकर फिल्म का आनंद ले रहे हैं. दूसरे ने लिखा कि भाई #रामायण का जटायु VS रावण वाला सीक्वेंस सच में मुझे स्तब्ध कर गया! मैं पूरी तरह स्क्रीन से चिपका रहा. थ्रिल, इमोशन और उसका विशाल स्तर… मेरे रोंगटे खड़े हो गए! इसे IMAX में देखना और भी खास अनुभव बना गया. क्या सीन था!
दूसरे यूजर ने कमेंट किया, एक शानदार सिनेमैटिक अनुभव. रणबीर कपूर राम के किरदार में शानदार लगते हैं, जबकि यश रावण के रूप में कमाल के हैं. रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में खास तौर पर सराहने योग्य हैं. और रावण-जटायु की लड़ाई आसानी से फिल्म की सबसे बड़ी खासियतों में से एक है. जरूर देखें #रामायण.
एक यूजर ने कहा कि रामायण में रावण और जटायु की लड़ाई देखकर मजा आ गया. क्या फिल्म बनाई है. रणबीर कपूर की आउटस्टैडिंग परफॉर्मेंस.
रामायण की बात करें, तो नमित मल्होत्रा के निर्देशन में फिल्म 3 घंटे 15 मिनट. फिल्म में करीब-करीब 33 से 34 कलाकार हैं. फिल्म को फैन्स का अच्छा रिसपॉन्स मिल रहा है. देखना होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाल करती है.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क