Ramayan First Review: राम बनकर छाए रणबीर कपूर, इमोशनल कर गई 'रामायण'

नितेश तिवारी की फिल्म रामायण की अमेरिका में हुई स्क्रीनिंग के बाद एक X यूजर ने फिल्म का पहला रिव्यू शेयर किया. उन्होंने फिल्म की कहानी, एक्टिंग और म्यूजिक की तारीफ की, खासकर एआर रहमान के संगीत को हांस जिमर के स्कोर से बेहतर बताया.

Advertisement
रामायण के रिव्यू ने चौंकाया (Photo: Social Media) रामायण के रिव्यू ने चौंकाया (Photo: Social Media)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 24 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:10 PM IST

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश लीड रोल में हैं. इस वीक अमेरिका में इसकी स्क्रीनिंग आयोजित की गई थी. अमेरिका की रहने वाली एक लड़की इस स्क्रीनिंग में शामिल हुई और अब उसने सोशल मीडिया पर इसका रिव्यू किया है. आइए जानते हैं कि ‘रामायण’ कैसी है. 

Advertisement

कैसी है ‘रामायण’?
अमेरिका में रहने वाली प्रिया मैथ्यू नाम की एक X यूजर ने लिखा- मैंने इस हफ्ते फिल्म देखी. मुझे ज्यादातर हिस्सों में ये पसंद आई, लेकिन अंग्रेजी डबिंग मुझे पसंद नहीं आई, जिसकी जानकारी मैंने सोनी को दी भी. मैं फिल्में उनकी ओरिजिनल भाषा में देखना ज्यादा पसंद करती हूं. अगर ये फिल्म इसकी ओरिजनल भाषा में दिखाई जाती, तो मैं इसे ज्यादा अच्छे से समझ पाती. 

जब एक X यूजर ने पूछा कि क्या उन्हें कहानी से जुड़ाव महसूस हुआ, तो प्रिया ने ट्वीट किया- हां, मुझे कहानी से जुड़ाव महसूस हुआ (भावुक, दमदार) और मुझे म्यूजिक बहुत पसंद आया. मुझे एआर रहमान का इंडियन स्कोर/म्यूजिक हांस जिमर के स्कोर किए हिस्सों से कहीं ज्यादा पसंद आया. मुझे लगता है कि अंग्रेजी वर्जन के लिए कुछ गाने काट दिए गए हैं. आगे जब एक X यूजर ने पूछा कि क्या फिल्म में भगवान हनुमान दिखाई देते हैं, तो उन्होंने कोई स्पॉइलर नहीं देने का फैसला किया.

Advertisement
रामायण रिव्यू

दूसरे X यूजर को जवाब देते हुए प्रिया ने बताया कि उनकी आंखों से कुछ आंसू भी निकले. उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने फिल्म 3D या IMAX में नहीं देखी और अंग्रेजी वर्जन में कोई फुल-लेंथ गाना नहीं था.

कुछ एक्शन सीन AI जैसे लगे
जब एक X यूजर ने VFX के बारे में पूछा, तो प्रिया ने जवाब दिया कि VFX शानदार थे, लेकिन कुछ एक्शन सीक्वेंस AI जैसे लगे. आगे बजट पर बात करते हुए प्रिया ने ट्वीट किया- मैं यह नहीं कहूंगी कि ये उदाहरण के लिए ‘द ओडिसी’ के बिल्कुल बराबर है. उस फिल्म में स्टार-स्टडेड कास्ट थी और एक बहुत मशहूर डायरेक्टर जुड़े थे. यह उसकी एक्जीक्यूशन में साफ दिखा. मुझे ‘रामायण’ पसंद आई, लेकिन मैं उदाहरण के तौर पर ‘RRR’ को बेहतर फिल्म मानती हूं.  

रामायण रिव्यू

जब एक X यूजर ने पूछा कि उन्हें ‘रामायण’ से ज्यादा ‘RRR’ क्यों पसंद आया, तो उन्होंने जवाब दिया- मुझे ‘RRR’ की कहानी, एक्टिंग, VFX और म्यूजिक ‘रामायण’ से बेहतर लगा. हालांकि, दोनों फिल्मों में मुझे डबिंग की यही समस्या रही. मैं अमेरिका में ‘RRR’ को कभी उसकी ओरिजिनल तेलुगु भाषा में नहीं देख पाई. मैंने हिंदी डब्ड वर्जन कई बार देखा है.

इसे निश्चित रूप से ‘रामायण’ का पहला रिव्यू माना जा सकता है. जहां ज्यादातर कमेंट्स पॉजिटिव हैं, वहीं ‘RRR’ से की गई तुलना ने जरूर सबका ध्यान खींचा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »