'दाऊद को गलत तरीके से दिखाया', धुरंधर की तारीफों के पुल बांध रहे थे रामगोपाल वर्मा, अब ढूंढ निकाली गलती

'धुरंधर 2' फिल्म और डायरेक्टर आदित्य धर की राम गोपाल वर्मा ने कितनी तारीफ की, ये हम सभी ने देखा. मगर अब रिलीज के करीब एक महीने बाद, उन्हें एक ऐसी गलती नजर आई है जिसके बाद वो कई लोगों के निशाने पर भी आ सकते हैं.

Advertisement
धुरंधर में राम गोपाल वर्मा ने ढूंढ निकाली गलती (Photo: Screenshot) धुरंधर में राम गोपाल वर्मा ने ढूंढ निकाली गलती (Photo: Screenshot)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 17 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 5:20 PM IST

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर बॉलीवुड की सबसे ऐतिहासिक फिल्म बन चुकी है. इसके दोनों पार्ट्स ने बॉक्स ऑफिस पर कुल मिलाकर 3000 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन करके नया रिकॉर्ड बना डाला है. धुरंधर 2 तो पहले वाली फिल्म से भी ज्यादा बड़ी निकली है. इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1700 करोड़ पार पहुंच चुका है. 

धुरंधर को लेकर कई लोगों ने जमकर तारीफ की है. मगर इसे लेकर फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा का जोश अलग ही देखने को मिला है. जबसे आदित्य धर की फिल्म थिएटर्स में लगी है, वो इसके कायल हो गए हैं. उन्होंने इसे लेकर कई बड़े बयान और दावे भी किए हैं. मगर इतने समय तक तारीफ करने के बाद, राम गोपाल वर्मा को अब 'धुरंधर द रिवेंज' फिल्म में एक गलती मिली है जिसका उन्होंने जिक्र भी किया है.  

Advertisement

धुरंधर 2 में इस बात से सहमत नहीं राम गोपाल वर्मा

राम गोपाल वर्मा ने धुरंधर 2 में दाऊद इब्राहिम को दिखाए जाने पर सवाल उठाए हैं. उनके मुताबिक, दाऊद को फिल्म में गलत तरीके से पेश किया गया. हुसैन जैदी के यूट्यूब चैनल पर डायरेक्टर ने कहा, 'मैं सिर्फ एक बात से सहमत नहीं हूं... मुझे लगता है कि दाऊद इब्राहिम को जो दिखाया गया है, वो गलत तरीके से है. हो सकता है उनके पास अपने सूत्र हों, लेकिन मुझे लगता है कि ये सही नहीं दिखाया जा रहा है. मैं ये बात किसी अथॉरिटी के साथ नहीं कह सकता. लेकिन जो मुझे पता है, उससे ये मैच नहीं कर रहा.'

'मुझे भी कई सालों से सुनने को मिल रहा है कि दाऊद अब अपने क्रिमिनल कामों से दूर हो चुका है और उसकी तबीयत ठीक नहीं है. लेकिन वो अपनी मर्जी से दूर है, उसने सब कुछ करना बंद कर दिया है. मेरा मानना है कि उसने 20 साल पहले ही क्रिमिनल कामों से रिटायरमेंट ले ली थी. कोई भी इसमें एक्सपर्ट नहीं हो सकता, कोई भी ये नहीं जान सकता कि असली सच्चाई क्या है. हम सब सोचते हैं कि धुरंधर ने कुछ दिखाया है... मैं इसे गलत साबित नहीं कर सकता, और डायरेक्टर भी इसे साबित नहीं कर सकता.'

Advertisement

राम गोपाल वर्मा ने अपने एक हालिया इंटरव्यू में दाऊद से जुड़ी एक बड़ी बात कही थी. उनका कहना था कि उन्हें सत्या और कंपनी जैसी फिल्में बनाने की प्रेरणा दाऊद से मिली थी. उनकी रोजी-रोटी उन्हीं से चली जिसके लिए वो उनका धन्यवाद भी करते हैं. अब राम गोपाल वर्मा के इस नए बयान से क्या नया बवाल होता है, ये देखने वाली बात होगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement