रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' की रिलीज के लिए डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा से ज्यादा उत्साहित कोई नहीं है. आदित्य धर की बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' का सीक्वल 'धुरंधर 2', 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है. राम गोपाल वर्मा ने एक्स (पहले ट्विटर) पर धुरंधर की खूब तारीफ की थी. अब इसके सीक्वल की महानता के बारे में वो लंबे-लंबे नोट्स लिख रहे हैं. अपनी नई पोस्ट में उन्होंने कहा है कि आदित्य धर और रणवीर सिंह की ये फिल्म पूरी तरह से फिल्ममेकिंग के खेल को बदल देगी.
राम गोपाल वर्मा ने धुरंधर 2 को बताया एस्टरॉइड
राम गोपाल वर्मा ने लिखा, 'धुरंधर 2 एक एस्टरॉइड है जो डायनासोर युग को समाप्त कर सकता है. धुरंधर 2 के पास पैन-इंडिया साउथ फिल्मों की मूवमेंट को पूरी तरह और स्थायी रूप से नष्ट करने की बहुत अधिक संभावना है, क्योंकि यह अल्ट्रा-रियलिस्टिक मेकिंग, सच्ची कैरेक्टर गहराई आदि के साथ एक बिल्कुल नया बेंचमार्क स्थापित करेगी, जो दर्शकों के दिमाग को भी एंगेज करेगा और साथ ही कच्चा, विसरल इम्पैक्ट भी देगा.'
उन्होंने आगे कहा, 'एक बार जब दर्शक इस नए स्टैंडर्ड का स्वाद चख लेंगे, तो आज के वक्त में प्रोडक्शन में चल रही हर पुरानी मसाला स्टाइल की फिल्म तुरंत खतरे में पड़ सकती है. वे अल्ट्रा-बड़े बजट वाली मसाला प्रोजेक्ट्स जो पहले से ही शूटिंग या पोस्ट-प्रोडक्शन में गहरे तक पहुंच चुकी हैं, उन्हें नए स्टैंडर्ड्स से मुकाबला करने में बहुत मुश्किल होगी.'
डायरेक्टर यहीं नहीं रुके. उन्होंने अपने पोस्ट में यह भी लिखा, 'वे प्रोड्यूसर जो अपने पूरे एम्पायर को उसी पुराने फॉर्मूला-बेस्ड मेकिंग पर दांव पर लगा चुके हैं, उन्हें खाली थिएटर्स और करियर-एंडिंग नुकसान का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि लागत बहुत ज्यादा है और दर्शकों का स्वाद इंटरनेशनल स्टैंडर्ड्स की ओर बदल रहा है. वे डायरेक्टर जो इस विश्वास से बंधे हैं कि 'मास + VFX + स्केल + ग्रैविटी-डिफाइंग स्टंट्स = गारंटीड हिट' होगा, उन्हें धुरंधर के दर्शकों का अध्ययन करके खुद से दोबारा आविष्कार करना होगा.'
अंत में राम गोपाल वर्मा ने लिखा, 'वे सुपरस्टार्स जो अपनी गॉड-लाइक स्टेटस पर निर्भर थे, जो सिर्फ माइंडलेस हीरो वर्शिप पर टिकी थी, वे अब कहानी के संदर्भ में बढ़ते-विकसित होकर हीरो बनने वाले प्रभावी कैरेक्टर्स के सामने एक्सपोज हो जाएंगे, न कि पहले फ्रेम से ही हीरो के रूप में पूजे जाते हुए. धुरंधर 2 सिर्फ 19 मार्च को आने वाली एक और फिल्म नहीं है. यह एक एस्टरॉइड स्ट्राइक हो सकती है जो फिल्ममेकिंग के डायनासोर युग को समाप्त कर दे, जो शुद्ध वॉल्यूम, फेक हीरोइज्म और तथाकथित मसाला ट्रीटमेंट से भरा हुआ है. गोल पोस्ट बदल गया है, और अगर किक की दिशा नहीं बदली तो यह न सिर्फ पैर तोड़ सकता है, बल्कि पूरा अंग ही खो सकता है.'
फिल्म 'धुरंधर 2' का क्लैश बॉक्स ऑफिस पर कन्नड़ स्टार यश की 'टॉक्सिक' से होने वाला है. दोनों ही फिल्मों को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है. 'धुरंधर' के दूसरे पार्ट को लेकर दर्शकों में ज्यादा उत्सुकता है, क्योंकि इसे बेहद पसंद किया गया था.
aajtak.in