राजकुमार राव को ये क्या हुआ? ट्रांसफॉर्मेशन देख चौंके यूजर्स, Video देख सताई चिंता

राजकुमार राव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस समय खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उनके बदले हुए लुक पर अलग डीबेट जारी है. फैंस को एक्टर की चिंता हो गई है.

Advertisement
राजकुमार राव का वायरल लुक (Photo: Instagram @rajkummar_rao/templatesays) राजकुमार राव का वायरल लुक (Photo: Instagram @rajkummar_rao/templatesays)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 9:28 AM IST

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव ने इंडस्ट्री में टैलेंट के दम पर अपनी एक खास जगह बना ली है. 'स्त्री 2' जैसी बड़ी हिट फिल्म देने के बाद, एक्टर की झोली में कई शानदार प्रोजेक्ट्स आ रहे हैं, जिसमें वो जल्द दिखेंगे. लेकिन फिलहाल राजकुमार एक अलग कारण से सुर्खियों में बने हुए हैं. 

क्यों अचानक वायरल हुए राजकुमार?

राजकुमार राव हाल ही में एक शॉर्ट फिल्म इवेंट में पहुंचे थे, जिसे मुंबई में कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा द्वारा आयोजित किया गया. वहां रेड कार्पेट पर एक्टर ने पैप्स के कैमरा पर पोज दिए. राजकुमार इवेंट पर बहुत सिंपल लुक में नजर आए. ब्लैक शर्ट और जीन्स में उन्होंने अपना लुक कंप्लीट किया. साथ में उन्होंने व्हाइट स्नीकर्स और ग्लासेज भी पहने. 

Advertisement

हालांकि इस दौरान उनका लुक पहले के मुकाबले काफी बदला हुआ दिखा. राजकुमार राव आमतौर पर क्लीन शेव, लंबे-घने बालों और पूरे फिट दिखाई देते हैं. लेकिन इन वीडियोज में उनके बाल बेहद कम दिखे और चेहरे पर एक भारीपन सा नजर आया, जिसे सोशल मीडिया यूजर्स ने तुरंत नोटिस किया. 

बदले लुक पर ट्रोल हुए राजकुमार

राजकुमार के इस बदले हुए लुक ने सोशल मीडिया पर एक अलग बहस शुरू की. जहां कुछ लोगों को उनके इस ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर अजीब महसूस हुआ, वहीं कुछ को एक्टर का मजाक उड़ाने का नया बहाना मिला. एक यूजर ने राजकुमार का लुक देखकर लिखा, 'लगता है कि अब बुढ़ापा नजदीक आ रहा है.' दूसरे ने हंसने वाले इमोजी के साथ लिखा, 'ये तो पवन सिंह जैसा लग रहा है.' यूजर्स को उनका ये लुक देख चिंता सता रही है. 

Advertisement

एक और यूजर ने लिखा कि राजकुमार का ये लुक उनकी आने वाली फिल्म के लिए हो सकता है. उनके मुताबिक, एक्टर का ये लुक भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली की बायोपिक के लिए है, जिसकी वो फिलहाल तैयारी में जुटे हैं. हालांकि राजकुमार राव का ये लुक क्यों और किसके लिए है, ये तो खुद एक्टर की बता पाएंगे. 

बात करें राजकुमार राव के वर्क फ्रंट की, तो एक्टर को आखिरी बार फिल्म 'मालिक' में देखा गया था जो बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हुई थी. अब वो अपने ही प्रोडक्शन में बन रही फिल्म 'टोस्टर' में नजर आएंगे, जो जल्द नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. इसके अलावा राजकुमार को हम जल्द वकील उज्जवल निकम की बायोपिक में भी देखेंगे, जिसे मैडॉक फिल्म्स के प्रोडक्शन में बनाया जा रहा है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »