Janhvi Kapoor ने RajKummar Rao को बेचा अपना घर, कमाया करोड़ों में प्रॉफिट

दिसंबर 2020 में जाह्नवी कपूर ने ये लग्जरी अपार्टमेंट 39 करोड़ रुपये में खरीदा था. कम उम्र में इतना महंगा फ्लैट खरीद कर जाह्नवी सुर्खियों में भी आ गई थीं. वहीं अब उन्होंने ये अपार्टमेंट राजकुमार राव को बेच दिया है. खबर सामने आने के बाद हर कोई एक्टर के खूबसूरत अपार्टमेंट की झलक देखने को बेताब दिख रहा है. 

Advertisement
जाह्नवी कपूर, राजकुमार राव जाह्नवी कपूर, राजकुमार राव

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 जुलाई 2022,
  • अपडेटेड 4:50 PM IST

राजकुमार राव (RajKummar Rao) बॉलीवुड के उन स्टार्स में हैं जिन्होंने अपने टैलेंट के दम पर कामयाबी की नई कहानी लिखी है. राजकुमार राव ने इंडस्ट्री में एक लंबा सफर तय करके अपनी खास जगह बना ली है. आज उनकी जिंदगी में वो लम्हा भी आ चुका है, जब उन्होंने मुंबई में अपना आशियाना ले लिया है. हां, सही समझा आपने. राजकुमार ने मुंबई में अपना सपनों का घर ले लिया है. 

Advertisement

राजकुमार राव ने खरीदा अपार्टमेंट 
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव ने मुंबई में एक नया अपार्टमेंट लिया है. खबर ये भी है कि राजकुमार राव ने ये लग्जरी अपार्टमेंट जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) से खरीदा है. कहा जा रहा है कि मुंबई के जुहू स्थित इस अपार्टमेंट को जाह्नवी कपूर ने राजकुमार राव को 44 करोड़ रुपये में बेचा है. 3456 स्क्वायर फीट में फैले हुए इस फ्लैट की कीमत करीब 1.27 लाख प्रति स्क्वायर फीट बताई जा रही है. 

जाह्नवी ने कितने में खरीदा था घर
दिसंबर 2020 में जाह्नवी कपूर ने 39 करोड़ रुपये देकर मुंबई में शानदार अपार्टमेंट लिया था. कम उम्र में इतना महंगा फ्लैट खरीद कर जाह्नवी सुर्खियों में भी आ गई थीं. वहीं अब उन्होंने ये अपार्टमेंट राजकुमार राव और पत्रलेखा को बेच दिया है. खबर सामने आने के बाद हर कोई एक्टर के खूबसूरत अपार्टमेंट की झलक देखने को बेताब दिख रहा है. 

Advertisement

बताया जा रहा है कि जाह्नवी कपूर, राजकुमार राव और पत्रलेखा के बीच घर को लेकर हुई ये डील 31 मार्च को फाइनल हुई थी. पर रजिस्ट्री 21 जुलाई 2022 को हुई है. राजकुमार राव ने इसके लिये 2.19 करोड़ की स्टैंप ड्यूटी भी अदा कर दी है. वहीं जब जाह्नवी ने ये घर लिया था, तो उन्होंने इसके लिये 78 लाख रुपये दिये थे.

राजकुमार राव के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वो 'मिस्टर एंड मिसेज माही', 'भीड़', 'सेकेंड इनिंग', 'गन्स एंड गुलाब्स', श्रीकांत भोला की बायोपिक और 'स्वागत है' जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं. 

राजकुमार राव और पत्रलेखा को नये घर की बधाई. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »