अनजान महिला संग रोमांटिक वीडियो बनाने पर ट्रोल हुए राहुल रॉय, तोड़ी चुप्पी, बोले- मजबूरी थी

राहुल रॉय का एक इंस्टाग्राम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वो महिला कंटेंट क्रिएटर संग रोमांटिक वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को देखकर फैंस हैरान रह गए.

Advertisement
राहुल रॉय का वीडियो वायरल (Photo: Instagram @officialrahulroy) राहुल रॉय का वीडियो वायरल (Photo: Instagram @officialrahulroy)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 30 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 3:38 PM IST

ब्लॉकबस्टर मूवी 'आशिकी' से रातोंरात स्टार बने राहुल रॉय का इंस्टा पर एक वीडियो देख फैंस के होश उड़े. उन्होंने एक अनजान कंटेंट क्रिएटर, जिसका नाम डॉ. वनिता घड़ागे है, उनके साथ रोमांटिक वीडियो बनाया. ये क्रिंज वीडियो देख लोगों के पैरों तले जैसे जमीन ही खिसक गई. एक जमाने में स्टार रहे राहुल का ऐसा डाउनफॉल देख लोगों ने सिम्पेथी जताई. यूजर्स ने राहुल से पूछा कि ऐसा क्या मजबूरी थी वीडियो बनाने की.

Advertisement

राहुल ने तोड़ी चुप्पी
अब एक्टर ने 'क्यों राहुल रॉय?' पूछ रहे यूजर्स को जवाब दिया है. एक्टर ने एचटी सिटी संग बातचीत में अपनी चुप्पी तोड़ी है. राहुल ने बताया कि उन्हें वीडिया के वायरल होने की न्यूज पर भरोसा नहीं हो रहा है. वो कहते हैं- वायरल तो नहीं हुआ.... लेकिन मजबूरी हो गई थी. लेकिन अब मैं इसे दोबारा से नहीं करने वाला हूं. आप सभी का शुक्रिया.

राहुल का डाउनफॉल

वायरल वीडियो में राहुल और कंटेंट क्रिएटर सॉन्ग 'तेरे दर पे सनम' पर परफॉर्म कर रहे हैं. ये राहुल की 1993 में आई फिल्म 'फिर तेरी कहानी याद आई' का हिट गाना है. इसमें राहुल के अपोजिट पूजा भट्ट थीं. किसने सोचा था अपने करियर के डाउनफॉल में एक्टर को इस गाने पर किसी अनजान चेहरे संग रील बनानी पड़ेगी. खास बात ये है कि राहुल आज भी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. लेकिन उनका काम किसी को खास नजर नहीं आता. वो छोटे-मोटे प्रोजेक्ट्स में दिखते हैं. 

Advertisement

राहुल का इंडस्ट्री में लंबा करियर रहा है. लेकिन आशिकी फिल्म के बाद उन्हें कोई बड़ी हिट नहीं मिली. 1990 में उन्हें आशिकी मूवी से ड्रीम डेब्यू मिला था. ये फिल्म कल्ट बन चुकी है. इसके बाद वो जूनून, प्यार का साया, गुमराह जैसी फिल्मों में दिखे. मगर कोई भी फिल्म उन्हें आशिकी जैसा फेम नहीं दिला सकी. 2006 में बिग बॉस पहले सीजन का हिस्सा बनकर उन्होंने अपने करियर को दूसरा मौका दिया. वो रियलिटी शो जीते, लेकिन करियर में खास ग्रोथ उन्हें नहीं मिली. उनकी पिछली मूवी आगरा थी.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »