Honey Singh Nephew Killed: सड़क हादसे में हनी सिंह के भतीजे की मौत, टूटे सिंगर, बोले- भोलेनाथ महर

जालंधर में एक भीषण सड़क हादसे में मशहूर रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह के भतीजे विदित ओलक और उनके दोस्त आरव तलवार की मौत हो गई. हादसा पुलिस लाइन्स इलाके के पास फ्लाईओवर पर हुआ, जहां उनकी कार नगर निगम की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई. भतीजे के निधन के बाद हनी सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर की है.

Advertisement
भतीजे की मौत से टूटे हनी सिंह (Photo: Social Media) भतीजे की मौत से टूटे हनी सिंह (Photo: Social Media)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 01 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 1:56 PM IST

पंजाब के जालंधर में रविवार तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे में मशहूर रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह के भतीजे विदित ओलक समेत दो युवकों की मौत हो गई. खबर से परिवार और पंजाबी संगीत जगत में गहरा शोक छा गया है. हनी सिंह ने भी इस दुखद घटना के बाद इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर अपना दुख जताया है. 

Advertisement

दर्द में हनी सिंह
यो यो हनी सिंह पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है. सड़के हादसे में भतीजे विदित ओलक की मौत के बाद उनके घर में मातम पसरा है. दुख की घड़ी में हनी सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि यह मेरे लिए एक अंधकारमय दशक है. अपने भतीजे को खोना बेहद दुखद है. भोलेनाथ महर... महर...

पुलिस के अनुसार, यह हादसा जालंधर के पुलिस लाइन्स इलाके के पास एक फ्लाईओवर पर हुआ. विदित ओलक और उनके दोस्त आरव तलवार एक मित्र की बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे. तभी उनकी वोक्सवैगन कार सड़क पर खड़ी नगर निगम की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही जान चली गई. 

मृतकों में विदित ओलक पंजाबी म्यूजिक कंपनी स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश ओलक के बेटे और हनी सिंह के भतीजे थे. दूसरे मृतक आरव तलवार, प्रसिद्ध पप्पी स्वीट्स के मालिक के बेटे बताए गए हैं. पुलिस के मुताबिक कार में कुल पांच लोग सवार थे, लेकिन बाकी तीन लोग पहले ही घर लौट चुके थे.

Advertisement

हादसे के बाद हनी सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शोक जताया। हालांकि उन्होंने विस्तृत बयान जारी नहीं किया, लेकिन उनकी पोस्ट से उनके दुख और परिवार पर पड़े झटके का अंदाजा लगता है. विदित ओलक और आरव तलवार के निधन से दो परिवार टूट गए हैं. हनी सिंह के लिए यह निजी और असहनीय नुकसान है, क्योंकि मृतक उनके अपने भतीजे थे. इस दुखद घटना ने पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में भी शोक की लहर पैदा कर दी है. 

सोशल मीडिया पर फैंस भी दोनों युवकों के लिए श्रद्धांजलि दे रहे हैं और परिवारों से संवेदना व्यक्त कर रहे हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »