प्रीति जिंटा ने दिए 2 करोड़ रुपये, दावों पर कमाल अमरोही के बेटे का पलटवार, जानें क्या है पूरा मामला?

प्रीति जिंटा और कमाल अमरोही के परिवार के बीच चला आ रहा एक विवाद फिर से चर्चा में आया है. सालों पहले एक्ट्रेस ने शानदार अमरोही को 2 करोड़ रुपये कर्ज के तौर पर दिए थे. प्रीति का दावा है कि ये कर्ज कभी चुकाया नहीं गया. मगर अब शानदार अमरोही के भाई ने इस दावे को चैलेंज किया है.

Advertisement
प्रीति जिंटा ने दिए थे पैसे (Photo: Instagram @realpz) प्रीति जिंटा ने दिए थे पैसे (Photo: Instagram @realpz)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 22 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 7:42 AM IST

दिग्गज फिल्ममेकर कमाल अमरोही जिन्होंने पाकीजा, मुगल-ए-आजम जैसी आइकॉनिक हिंदी फिल्में बनाईं, उनके परिवार ने एक समय ऐसा देखा जब वो बहुत मुश्किल दौर से गुजर रहे थे. उस वक्त बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने उनकी तरफ मदद का हाथ बढ़ाया था. कमाल अमरोही के बेटे शानदार अमरोही को प्रीति ने 2 करोड़ रुपये दिए थे. एक्ट्रेस ने ये पैसे उधार के तौर पर दिए थे. मगर आजतक ये उधार चुकाया नहीं गया. 

Advertisement

कमाल अमरोही के बेटे का जवाब

सालों पहले हुआ ये मामला आज भी कोर्ट में जारी है. अब कमाल अमरोही के बेटे ताजदार अमरोही ने अपने भाई के खिलाफ हुए दावों पर बात की. उन्होंने प्रीति जिंटा के खिलाफ पलटवार करते हुए साफ कहा कि उन्हें दिए गए पैसों का एक्ट्रेस के पास कौन सा सबूत है?

ताजदार ने विक्की लालवानी के यूट्यूब चैनल पर कहा- प्रीति ने ये कहते हुए केस किया कि उसने ये पैसा दिया था और वो इसे वापस चाहती हैं. इसलिए मैंने उससे पूछा, शानदर की मौत के इतने समय बाद उसने ये पैसा क्यों मांगे? उसके जिंदा रहते उसने ये पैसा क्यों नहीं मांगे? उसके जिंदा रहते ये विवाद क्यों नहीं उठा? उसने कहा कि शानदार साहब ने उससे 2.5 करोड़ रुपये मांगे थे और वो ब्याज समेत वापस चाहती थी. अगर आपने पैसे दिए होते, तो रसीद या कोई सबूत होता. आपने किसके सामने पैसे दिए थे? 

Advertisement

2 करोड़ के उधार के अलावा, प्रीति जिंटा और शानदार अमरोही का विवाद 600 करोड़ की संपत्ति को लेकर भी हुआ था. उन्होंने एक्ट्रेस को एक बार अपनी गोद ली हुई बेटी कह दिया था. चर्चा ये भी हुई कि वो अपनी संपत्ति के हिस्से में प्रीति के नाम पर अपनी वसीयत बनाने वाले हैं, जिसमें वो एक्ट्रेस को महाल पिक्चर्स का डायरेक्टर भी घोषित करेंगे. हालांकि प्रीति ने इससे इनकार कर दिया था.  

प्रीति के नाम 600 करोड़ की संपत्ति

इसी बातचीत में ताजदार ने अपने भाई शानदार अमरोही और प्रीति जिंटा के बीच हुए इस संपत्ति विवाद पर भी बात की. उन्होंने इन दावों को झूठा बताते हुए कहा- कमाल स्टूडियो को बेचने की बात चल रही थी, तब ये चर्चा हुई कि मेरे भाई शानदार के हिस्से की कीमत 600 करोड़ रुपये है और वो हिस्सा प्रीति को दे दिया जाएगा. लेकिन ऐसा कुछ नहीं था. जब 600 करोड़ रुपये की संपत्ति थी ही नहीं, तो उसे किसी को देने की बात कैसे हो सकती है. यहां तक कि मेरे भाई ने प्रीति को अपनी बेटी के तौर पर गोद नहीं लिया था.

ताजदार बताते हैं कि शानदार अमरोही दरअसल प्रीति जिंटा के फैन थे, और उन्हें अक्सर महंगे गिफ्ट भेजा करते थे. एक्ट्रेस को उन्होंने फ्रिज, घटी जैसे कीमती सामान गिफ्ट किए. उनके बारे में प्रीति भी कुछ नहीं जानती थीं. 

Advertisement

क्या था प्रीति का दावा?

प्रीति जिंटा ने शानदार अमरोही के निधन के बाद अपने उधार दिए हुए पैसे वापस इंटरेस्ट के साथ मांगे थे. साल 2013 में उन्होंने बॉम्बे हाई कोर्ट में इसके खिलाफ केस किया, जिसमें उन्होंने कोर्ट को बताया था कि उन्होंने 2 करोड़ रुपये उधार में दिए थे ना कि किसी गिफ्ट या चैरिटी के तौर पर. एक्ट्रेस के मुताबिक, उस वक्त शानदार अमरोही आर्थिक और कानूनी परेशानियों से गुजर रहे थे. उसी दौरान उन्होंने प्रीति से आर्थिक मदद मांगी थी और कहा था कि जब उनकी आर्थिक स्थिति ठीक हो जाएगी, तब वो पैसे लौटा देंगे. 

प्रीति ने 2 करोड़ के साथ करीब 80 लाख रुपये इंटरेस्ट भी मांगा था. ये इंटरेस्ट 18 फीसदी सालाना के हिसाब से शानदार अमरोही की मौत के अगले दिन से जोड़ा गया था. उनकी मौत अगस्त 2011 में हुई थी. प्रीति का कहना था कि उनकी मौत के कुछ महीने बाद उन्होंने उनके परिवार से पैसे वापस मांगे, लेकिन परिवार की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद नवंबर 2013 में उन्होंने पैसे की वसूली के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. ये मामला आज भी कोर्ट में जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »