परिणीति चोपड़ा ने लंदन में लगवाई Pfizer वैक्सीन, यूजर्स बोले- देश पर भरोसा नहीं?

परिणीति विदेश में वैक्सीन लगवाने को लेकर आलोचनाओं का शिकार हो रही हैं. एक यूजर ने लिखा है- वैक्सीन लंदन में और एक्टिंग इंडिया में. हद का पाखंड है.

Advertisement
परिणीति चोपड़ा परिणीति चोपड़ा

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 जुलाई 2021,
  • अपडेटेड 9:36 AM IST
  • परिणीति ने लंदन में लगवाई वैक्सीन
  • प्रियंका के साथ हैं परिणीति
  • ट्रोल हो रहीं परिणीति चोपड़ा

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने लंदन में वैक्सीन लगवाई. वैक्सीन लगवाने के बाद उन्होंने फोटोज भी शेयर किए. साथ ही कैप्शन में लिखा- मैंने वैक्सीन लगवा ली. फोटोज प्रियंका चोपड़ा ने क्लिक किए. #Pfizer #London. लंदन में रहकर विदेशी वैक्सीन लगवाने को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं.  

क्या बोल रहे हैं यूजर्स?
परिणीति विदेश में वैक्सीन लगवाने को लेकर आलोचनाओं का शिकार हो रही हैं. एक यूजर ने लिखा है- वैक्सीन लंदन में और एक्टिंग इंडिया में. हद का पाखंड है. दूसरे यूजर ने लिखा है- वो (परिणीति) क्यों लंदन पहुंची सिर्फ मुफ्त में फाइजर वैक्सीन लगवाने के लिए, वो इंडिया वर्जन वैक्सीन भी लगवा सकती थीं. 

Advertisement

एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा है- क्या इंडिया में वैक्सीन नहीं मिली? इसी तरह एक और यूजर ने लिखा है- इन्हें भारतीय वैक्सीन पर भरोसा नहीं. दूसरे यूजर ने लिखा- उन्होंने इंडियन वैक्सीन क्यों नहीं ली. क्या उन्हें उस पर भरोसा नहीं है. ऐसे सेलेब्स को इंडियन वैक्सीन लेना चाहिए ताकि और लोग भी मोटिवेट होकर वैक्सीन लगवाएं. 

प्रियंका ने क्लिक की परिणीति की फोटोज
परिणीति चोपड़ा मार्च महीने से ही इंडिया से बाहर हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में कहा था कि वो लंदन में हैं. साइना में लीड रोल प्ले करने वाली इस एक्ट्रेस ने वैक्सीन लगवाने के बाद फोटो का क्रेडिट अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा को दिया है. वैक्सीन लगवाने के बाद परिणीति साइड इफेक्ट से परेशान हैं, वो कंधे पर वाटर बैग लगाकर बैठी हैं. ऐसा लग रहा है कि इस दौरान उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा उनकी केयर कर रही हैं. प्रियंका और परिणीति में खास बॉन्डिंग है.

Advertisement

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा जोनस विंबलडन का फाइनल देखने के लिए 11 जुलाई को लंदन में थीं. 

वर्कफ्रंट की बात करें तो परिणीति चोपड़ा को संदीप और पिंकी फरार में अर्जुन कपूर के साथ देखा गया था. वहीं, प्रियंका चोपड़ा के पास कई दिलचस्प फिल्में हैं, जैसे- टेक्स्ट फॉर यू, मैट्रिक्स 4. मां आनंद शीला पर आधारित भी एक फिल्म उनके पास है. गेम्स ऑफ थ्रोन्स स्टार रिचर्ड मैडेन के साथ भी वो एक स्पाई सीरीज में देखी जाएंगी. 
 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »