करवा चौथ के मौके पर पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान के फैन्स के लिए एक शॉकिंग खबर सामने आई. असल में पलक और इब्राहिम के ब्रेकअप की चर्चा है. 3 साल की डेटिंग के बाद दोनों ने अपना रिश्ता खत्म कर लिया है. आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है.
अलग हुए पलक-इब्राहिम
हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान ने आपसी सहमति से रिश्ता खत्म कर दिया है. ब्रेकअप का फैसला इब्राहिम ने लिया है. हालांकि, पलक और इब्राहिम में से किसी ने भी ब्रेकअप की खबर को कंफर्म नहीं किया है.
रिपोर्ट में सूत्रों का हवाला देते हुए बताया गया ब्रेकअप के बाद दोनों के साथ प्लान किए गए शूट या तो रद्द कर दिए गए हैं या उन्हें रोक दिया गया है. अलगाव के कारण के बारे में सूत्र ने कहा, “हमें नहीं पता… लेकिन ब्रेकअप दोस्ताना रूप से हुआ है. पलक और इब्राहिम अपनी पर्सनल लाइफ को सार्वजनिक रूप से बहस का विषय नहीं बनाना चाहते. फिलहाल दोनों अपने-अपने करियर पर ध्यान देना चाहते हैं.
पलक और इब्राहिम की डेटिंग खबरें 2022 में सामने आई थीं. मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर दोनों को साथ देखे जाने के बाद दोनों का रिश्ता चर्चा में आया था, जब पलक ने पैपराजी से अपना चेहरा छिपाने की कोशिश की थी. पिछले कुछ सालों में दोनों को कई बार साथ देखा गया, जिनमें उनके वेकेशन भी शामिल हैं. यही नहीं, पलक और इब्राहिम कई दफा सारा अली खान संग भी स्पॉट किए गए हैं. पलक और सारा का साथ दिखना इनके स्ट्रॉन्ग रिलेशन की गवाही माना जा रहा था. कई बार साथ दिखने के बावजूद पलक और इब्राहिम ने कभी अपने रिश्ते को कंफर्म नहीं किया.
दिसंबर 2024 में पलक की मां एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने बेटी की डेटिंग अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि सोशल मीडिया की ऐसी बातें उन्हें परेशान नहीं करती हैं. पलक का नाम आए दिन किसी ना किसी के साथ जोड़ा जाता रहा है. अब सारा और इब्राहिम ने अचानक अलग होने का फैसला क्यों किया, ये तो वही बता सकते हैं.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क