वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर से ट्रेनिंग ले रहीं हानिया, नया प्रोजेक्ट या रिंग में उतरने का है प्लान?

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर वर्ल्ड चैंपियन से बॉक्सिंग की ट्रेनिंग ले रही हैं. क्यूट सी दिखने वाली हानिया असल जिंदगी में कई लोगों को खल्लास करना जानती हैं.

Advertisement
बाहर से नर्म अंदर से सख्त हैं हानिया आमिर (PHOTO: Social Media) बाहर से नर्म अंदर से सख्त हैं हानिया आमिर (PHOTO: Social Media)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 26 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 5:30 AM IST

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर का नाम लेता ही आंखों के सामने उनका डिंपल वाला क्यूट सा फेस आ जाता है. ज्यादातर लोग उनके शोज या उनके मस्तमौला अंदाज के बारे में सोचने लगते हैं. पर शायद ही कोई उन्हें बॉक्सिंग रिंग में इमेजिन कर पाता होगा. अगर अब तक आपने हानिया की टफ इमेज के बारे में नहीं सोचा है, तो अब सोचने लगेंगे. 

Advertisement

वर्ल्ड यूथ बॉक्सिंग चैंपियन उस्मान वजीर के लिए हानिया सिर्फ खूबसूरत एक्ट्रेस नहीं हैं, बल्कि वो फाइटर भी हैं. उस्मान वजीर बॉक्सिंग फील्ड का बड़़ा और जाना-माना नाम हैं. वो कई हाई-प्रोफाइल सेलेब्स को ट्रेनिंग देते हैं. इनमें से एक हानिया आमिर भी हैं. जियो पॉडकास्ट में बॉक्सिंग चैंपियन ने एक्ट्रेस के बारे में बात की है. उस्मान ने कहा कि पर्दे के पीछे एक टफ महिला हैं. 

हानिया क्यों ले रही हैं बॉक्सिंग की ट्रेनिंग?
बॉक्सर ने कहा कि लोगों को हानिया का ये रूप नहीं दिखा, जो अकसर क्यूट और नाजुक मानी जाती हैं. आपने हानिया का सिर्फ एक तरफा रूप देखा है. पर वो जिस तरह बॉक्सिंग करती हैं, स्पैरिंग और उनके अंदर की एनर्जी, वो तो लोगों ने अभी तक देखी ही नहीं है. 

उस्मान ने ये भी बताया कि हानिया तेजी से नई स्किल्स सीख रही हैं. एक्ट्रेस जल्द ही रिंग में अपनी पहली कॉम्पिटिटिव बॉक्सिंग मैच के लिए तैयार हो जाएंगी. मैंने ही सोशल मीडिया पर उन्हें बॉक्सिंग ट्रेनिंग से रिलेटेड अभी कुछ ना शेयर करने के लिए कहा है. मेरी परमिशन मिलते ही वो फैन्स के लिए वीडियो शेयर करने लगेंगी. 

Advertisement

बॉक्सर ने कहा कि इंडिया के खिलाफ फाइट में बहुत प्रेशर होता है, क्योंकि उनकी मम्मी भी कहती हैं कि ये फाइट दूसरे राउंड में न जाए, जल्दी खत्म करो. उस्मान ने ये भी कहा कि  बॉक्सर्स को पाकिस्तान सरकार से खास सपोर्ट नहीं मिलता है, जिससे वो बेहद दुखी हैं.  

हानिया आमिर, उस्मान वजीर से बॉक्सिंग की ट्रेनिंग क्यों ले रही हैं. इस पर उन्होंने अभी कुछ नहीं कहा है. पर कयास लगाए जा रहे हैं कि हानिया ये ट्रेनिंग अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए ले रही होंगी. क्यूट सी दिखने वाली हानिया आमिर बॉक्सिंग भी करना जानती हैं, ये उनके चाहने वालों के लिए सप्राइजिंग है. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »