Orry-Sara Ali Khan Fight: 'अमृता सिंह ने मुझे दी गालियां', नर्क बनी जिंदगी, सारा अली खान ने दर्द में छोड़ा साथ, ओरी बोले- बदला लूंगा

ओरी ने एक्ट्रेस सारा अली खान और उनकी मां अमृता सिंह संग अपने झगड़े पर बात की. ओरी ने कहा कि उन्होंने हर मुश्किल वक्त में सारा का साथ दिया, लेकिन जब उन्हें दोस्त की जरूरत थी, तो सारा ने उन्हें छोड़ दिया था.

Advertisement
ओरी को मिला ट्रॉमा (Photo:Instagram/@orry/saraxinfinity_ ) ओरी को मिला ट्रॉमा (Photo:Instagram/@orry/saraxinfinity_ )

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 03 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 2:00 PM IST

सोशल मीडिया सेंसेशन और रियलिटी शो स्टार ओरी एंटरटेनिंग होने के साथ काफी बिंदास भी हैं. ओरी हमेशा अपने मन की बात खुलकर सामने रखते हैं. ओरी ने एक बार फिर खुलेआम एक्ट्रेस सारा अली खान और उनकी मां अमृता सिंह संग अपने बिगड़े रिश्तों पर बात की. ओरी ने ये भी खुलासा किया कि अमृता सिंह ने उन्हें गालियां दी थीं और मुश्किल वक्त में सारा ने उनका साथ छोड़ दिया था. 

Advertisement

क्या बोले ओरी?

एक्ट्रेस नेहा धूपिया और उनके पति अंगद बेदी के पॉडकास्ट 'डबल डेट' में बातचीत के दौरान ओरी ने सारा अली खान के साथ अपने झगड़े के बारे में बात की. उन्होंने खुलासा किया कि जब उन्हें सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब सारा गायब हो गईं थीं. 

ओरी ने एक गेम सेगमेंट के दौरान सारा अली खान और उनकी मां अमृता सिंह को सोशल मीडिया पर अनफॉलो करने का कारण बताया. उन्होंने कहा- सारा की मां ने मुझे बहुत डांटा, इसलिए मैंने उन्हें भी अनफॉलो कर दिया. आपने मुझसे पूछा था कि क्या दिखावे की दोस्ती होती है? सारा मेरी बचपन की दोस्त जैसी रही हैं. हम कॉलेज में साथ थे और उसके बाद 10 साल तक दोस्त रहे. 

सारा ने छोड़ा साथ

'मैं उनके हर मुश्किल वक्त में उनके साथ खड़ा रहा. जब वो एक बड़े केस में फंसी थीं, तब हम गोवा में थे और मैंने उनका साथ दिया था. लेकिन जिंदगी में जब एक बार उन्हें मेरे लिए खड़े होना था, तब वो गायब हो गईं. उस वक्त मुझे बहुत बुरा लगा.'

Advertisement

ओरी आगे बोले- सारा ने मेरा हाल-चाल जानने के लिए एक बार फोन भी नहीं किया. मैंने तब उनका साथ दिया था, जब वो नर्क जैसी स्थिति से गुजर रही थीं और उनकी जिंदगी बिखर रही थी. हर कोई मुझसे कह रहा था कि उसे छोड़ दो और इसमें मत पड़ो. लेकिन मैं उनके साथ खड़ा रहा, उनकी मां और भाई की देखभाल की. 

'फिर वक्त बदला और उन्हें सिर्फ एक बार मेरे लिए खड़े होना था, लेकिन वो फोन तक नहीं कर पाईं. जब मैंने इस साल उन्हे अनफॉलो किया, तो मुझे लगा कि अगर आज मैं उनके साथ दोस्ती का दिखावा करूंगा, तो उन्होंने जो किया या उनकी मां ने मुझ पर जो गालियां बरसाईं, उन्होंने हर किसी से मेरे बारे में जो गलत बातें कहीं, तो वो सब सच लगेंगी...इसलिए मैंने उनके साथ दोस्ती तोड़ दी. सारा ने मुझसे कभी माफी नहीं मांगी.' 

बदला लेंगे ओरी?

ओरी ने बिंदास होकर कहा कि वो बदला लेने में विश्वास रखते हैं. इस बारे में बात करते हुए वो बोले- मैं मन में रंजिश रखता हूं और सालों तक रखता हूं. मैं बदला लेने की प्लानिंग करता हूं. आपको लग सकता है कि अगर आपने आज मुझे चोट पहुंचाई और मैंने कुछ नहीं किया, तो मैं कर्मा का इंतजार करूंगा, लेकिन मैं खुद बदला प्लान करता हूं. इसे होने में सालो लग सकते हैं, लेकिन यह तब आएगा जब आपको इसकी सबसे कम उम्मीद होगी. अगर आपने मुझे तकलीफ दी, तो मैं भी आपको वापस तकलीफ दूंगा और हिसाब बराबर करूंगा. 

Advertisement


बता दें कि इससे पहले पिंकविला संग एक पुराने इंटरव्यू में ओरी ने बताया था कि अमृता सिंह ने उन्हें ट्रॉमा में डाल दिया था. ओरी ने कहा था- साल 2021 में, जब अमृता सिंह ने मुझे ट्रॉमा दिया, तो वो मेरे लिए बहुत मुश्किल दौर था. मुझे नहीं लगता कि मैं कभी ऐसी किसी चीज से गुजरा हूं. यह मेरी जिंदगी का एक बहुत ही बुरा दौर था, जिसने मुझे सचमुच नर्क जैसी स्थिति में डाल दिया था. मुझे लगता है कि उस ट्रॉमा ने मुझे इतना मजबूत बना दिया कि जब मैं एक पब्लिक फिगर बना, तो शुरुआत में मुझे जितनी ट्रोलिंग मिली, उसने कभी मुझ पर असर नहीं डाला. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »