प्र‍ियंका चोपड़ा की सगाई की अंगूठी की कीमत में आप खरीद सकते हैं आलीशान घर

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की सगाई की अंगूठी इन दिनों चर्चा में है. इसकी वजह सगाई की अंगूठी की डिजाइन नहीं उसकी कीमत है. वैसे प्र‍ियंका का फैशन सेंस तो हमेशा अलग अंदाज की वजह से जाना जाता है लेकिन अब प्र‍ियंका की बेशकीमती जूलरी छाई हुई है.

Advertisement
बॉलूवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की सगाई की अंगूठी उनरके लिए बहुत खास है, 2.1 करोड़ कीमत की यह रिंग निक ने प्रियंका को पहनाई थी. बॉलूवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की सगाई की अंगूठी उनरके लिए बहुत खास है, 2.1 करोड़ कीमत की यह रिंग निक ने प्रियंका को पहनाई थी.

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 11:32 AM IST
  • प्रियंका के लिए कीमती है सगाई की अंगूठी
  • निक ने दोस्तों की मदद से ली अंगूठी

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की शादी कितनी शानदार हुई थी यह हम सभी को याद है. शादी के जोड़े से लेकर अंगूठी तक प्रियंका ने कीमती चीजें पहनी थी. हाल ही के एक इंटरव्यू में प्रियंका ने बताया कि उनकी सगाई की अंगूठी की कीमत 2.1 करोड़ है. इंटरव्यू में प्रियंका से जब पूछा गया की उनकी सबसे कीमती ज्वैलरी कौन सी हैं, हंसते हुए प्रियंका कहती हैं अगर मैनें अपनी सगाई की अंगूठी का नाम नहीं लिया तो मेरे पति निक जोनस मुझे मार डालेंगे. वैसे इस अंगूठी के साथ मेरी कई यादें जुड़ी है तो में उसी का नाम लेना चाहूंगी. 

Advertisement

रिपोर्ट्स के मुताबिक निक जोनस ने अपने दोस्तों की मदद से प्रियंका की अंगूठी ली थी. निक ने बताया एक प्रियंका ने कहा था कि रिंग टिफनी होनी चाहिए. इसका उनके पिता से खास कनेकशन था .निक ने तुरंत अपने दोस्तों को बुलाया और टिफनी स्टोर पर जाकर प्रियंका के लिए रिंग पसंद की. प्रियंका का फैशन सेंस पूरी इंडस्ट्री में टॉप पर है. 

इंटरव्यू में प्रियंका से काफी सवाल पूछे गए, जब प्रियंका से पूछा गया कि आपके लिए जन्नत कौन सी जगह है तो उन्होंने बहुत ही खूबसूरत जवाब दिया. प्रियंका के लिए उनकी जन्नत उनका घर है, जहां उनके परिवार वाले उनके दोस्त सभी साथ में हों. प्रियंका को अपने घर में रहना बहुत पसंद है , दोस्तों के साथ पार्टी की कई तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं. बात करें प्रियंका के घर की तो प्रियंका ने अपने नये घर में अपनी पहली दिवाली सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें और वीडियो  इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं. बता दें कि प्रियंका का ये नया घर लॉस एंजिलिस में है, जो बेहद शानदार और लग्जरी है.

Advertisement

प्रियंका चोपड़ा और सिंगर निक जोनस ने 2018 में लव मैरिज की थी, हॉलीवुड में शूटिंग के दौरान दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था. और फिर प्रियंका और निक ने उदयपुर में शानदार और हिन्दू रस्मों और रिवाजों के अनुसार शादी करी. साथ ही मुंबई  और दिल्ली में अपने करीबी को रिसेपशन भी दिया था.  

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »