Nawazuddin Siddiqui ने OTT को कहा अलविदा, बोले- ये धंधा बन गया है

बीते कुछ समय से नवाजुद्दीन ओटीटी प्लेटफॉर्म और उनके कंटेंट को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. अब नवाजुद्दीन ने ऐलान किया है कि वह अब ओटीटी पर काम नहीं करेंगे. एक इंटरव्यू में इस बारे में बात करते हुए नवाज ने कहा कि ओटीटी प्लेटफॉर्म्स बड़े प्रोडक्शन हाउस के लिए धंधा बन गए हैं.  

Advertisement
नवाजुद्दीन सिद्दीकी नवाजुद्दीन सिद्दीकी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 31 अक्टूबर 2021,
  • अपडेटेड 12:06 PM IST
  • नवाजुद्दीन ने छोड़ा ओटीटी
  • बोले- बड़े प्रोडक्शन ने बना दिया है धंधा
  • कंटेंट को लेकर कही बड़ी बात

नवाजुद्दीन सिद्दीकी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन स्टार्स में से एक हैं. नवाजुद्दीन ने नेटफ्लिक्स की फेमस वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू किया था. लेकिन अब उन्होंने ओटीटी की दुनिया को अलविदा कह दिया है. नवाजुद्दीन सिद्दीकी के फैंस इस बात से काफी मायूस हो गए हैं.

नवाजुद्दीन सिद्दीकी शुरुआत से ओटीटी प्लेटफॉर्म का हिस्सा बने हुए हैं. उन्होंने 'रात अकेली है', 'घूमकेतु' और 'सीरियस मैन' जैसी बढ़िया फिल्मों में काम किया हुआ है. नवाज के काम को दर्शकों ने काफी पसंद किया और कोरोना काल में यही प्रोजेक्ट्स दर्शकों के मनोरंजन का हिस्सा रहे. 

Advertisement

धंधा बन गया है ओटीटी

लेकिन बीते कुछ समय से नवाजुद्दीन ओटीटी प्लेटफॉर्म और उनके कंटेंट को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. अब नवाजुद्दीन ने ऐलान किया है कि वह अब ओटीटी पर काम नहीं करेंगे. एक इंटरव्यू में इस बारे में बात करते हुए नवाज ने कहा कि ओटीटी प्लेटफॉर्म्स बड़े प्रोडक्शन हाउस के लिए धंधा बन गए हैं.  

सेक्रेड गेम्स में इंटिमेट सीन देने के बाद रो पड़ी थीं Kubra Sait, नवाज ने कही थी ये बात
 

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने इंटरव्यू में कहा, ''यह प्लेटफॉर्म अनावश्यक शो के लिए डंपिंग ग्राउंड बन गया है. हमारे पास या तो ऐसे शो हैं, जो देखने लायक नहीं हैं या ऐसे सीक्वल जिनके पास कहने के लिए कुछ नहीं है. जब मैंने नेटफ्लिक्स के लिए सेक्रेड गेम्स में काम किया, तो डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का एक उत्साह और चुनौती थी. लेकिन अब वह ताजगी चली गई है.'' 

Advertisement

उन्होंने आगे कहा, ''यह बड़े प्रोडक्शन हाउस और एक्टर्स के लिए धंधा बन गया है, जो अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सो-कॉल्ड स्टार्स हैं.  बॉलीवुड में मेजर फिल्म निर्माताओं ने सभी बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म के साथ आकर्षक सौदे किए हैं. अनलिमिटेड कंटेंट बनाने के लिए निर्माताओं को भारी कीमत मिलती है. मात्रा ने गुणवत्ता को मार डाला है.''

ब्लू साड़ी-माथे पर बिंदी, शादी की खबरों के बीच छाया Katrina Kaif का ट्रेडिशनल लुक

'वो भूल गए कंटेंट है किंग'

नवाजुद्दीन का कहना है कि अब ओटीटी के शो उनके लिए असहनीय हो गए हैं. उन्होंने कहा, "मैं उन्हें देखना सहन नहीं कर सकता तो मैं उनमें काम कैसे कर सकता हूं. अब ओटीटी पर हमारे पास ये सो-कॉल्ड स्टार्स हैं जो मोटा पैसा मांग रहे हैं और ए-लिस्ट स्टार्स की तरह नखरे दिखा रहे हैं. वो भूल जाते हैं कि कंटेंट ही किंग है. वो जमाना चला गया जब कंटेंट राज करता था. इस लॉकडाउन और डिजिटल डोमिनेशन से पहले ए-लिस्ट के सितारे 3000 सिनेमाघरों में अपनी फिल्में रिलीज करते थे. लोगों को पास उन्हें देखने के बजाए कोई चारा नहीं था. अब उनके पास अनलिमिटेड चॉइस है.''

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »