बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे. 75 साल की उम्र में उनका निधन हो गया. नाना के निधन से बॉलीवुड, राजनीति और खेल जगत में मातम पसरा हुआ है. हर कोई निधन से हैरान और स्तब्ध है. नाना पाटेकर के निधन से आहत सांस्कृतिक मामलों के मंत्री आशीष शेलार ने बड़ा ऐलान किया है.
आशीष शेलार ने घोषणा की है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार ने अभिनेता नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई देने का निर्णय लिया है. ये सम्मान उनके मराठी रंगमंच, मराठी और हिंदी सिनेमा में दिए गए योगदान को देखते हुए दिया जा रहा है.
कहां होगा अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार उनकी अंतिम इच्छा के अनुसार पुणे स्थित उनके फार्म में किया जाएगा. उन्हें राजकीय सम्मान दिया जाएगा.
नाना को अचानक क्या हुआ
गुरुवार सुबह फिल्म इंडस्ट्री से चौंका देने वाली खबर सामने आई है. दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन हो गया है. नाना के बेटे मल्हार पाटेकर ने पिता के निधन की पुष्टि की है. जानकारी के मुताबिक, नाना पाटेकर को सुबह 5.20 बजे गोवा के मणिपाल अस्पताल की मेडिकल टीम ने मृत घोषित किया. उन्हें सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई थी, जिसके बाद मेडिकल टीम को उनके फ्लैट पर भेजा गया. वहां पहुंचने पर वो बेहोश मिले.
नाना ने ‘परिंदा’, ‘तिरंगा’, ‘अग्निसाक्षी’, ‘खामोशी: द म्यूजिकल’, ‘वेलकम’, ‘अपहरण’ और ‘राजनीति’ जैसी फिल्मों में भी काम कर सबके दिलों पर राज किया. विलेन से लेकर कॉमेडी और सीरियस किरदारों तक, उन्होंने कई तरह के रोल निभाए.
एक्टर के साथ-साथ नाना पाटेकर ने डायरेक्टर और राइटर के तौर पर भी काम किया. फिल्म ‘प्रहार: द फाइनल अटैक’ (1991) से उन्होंने निर्देशन में कदम रखा. अभिनय के अलावा वो किसानों से भी जुड़े हुए थे. नाना ने हमेशा किसानों को लेकर खुलकर बोला है.
ओमकार