'मर गया तो क्या हुआ, सभी मरते हैं', नाना पाटेकर के निधन से टूटे अनुपम खेर, नम हुईं आंखें

नाना पाटेकर के निधन ने फिल्म जगत और उनके चाहने वालों को गहरा सदमा पहुंचाया है. अभिनेता अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर नाना को भावुक श्रद्धांजलि दी, जिसमें उन्होंने अपने दोस्त के साथ बिताए पलों को याद किया. नाना के बारे में बात करते हुए अनुपम खेर की आंखें नम हो गईं.

Advertisement
नाना के निधन से टूटे अनुपम खेर (Photo: Screengrab) नाना के निधन से टूटे अनुपम खेर (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 08 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 1:52 PM IST

नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे. नाना भले ही दुनिया को अलविदा कह गए हैं, लेकिन अपने पीछे कई सुनहरी यादें छोड़ गए हैं. नाना के निधन ने उनके चाहने वालों को तोड़ दिया है. अनुपम खेर ने भी दोस्त-अभिनेता नाना के निधन पर दिल छू लेने वाला वीडियो शेयर किया है. आइए जानते हैं कि अनुपम ने क्या कहा. 

Advertisement

अनुपम खेर का इमोशनल मैसेज
अभिनेता अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट करते हुए कहा- कुछ घंटे पहले मुझे दिल दहला देने वाली खबर मिली कि मेरे दोस्त नाना पाटेकर, जो भारतीय सिनेमा के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं और इंसानों में से एक थे, अब नहीं रहे. मैं बस अपना परफॉर्मेंस खत्म करके कर्टेन कॉल ले चुका था. जैसे ही मैं पीछे की तरफ गया, मेरे डायरेक्टर गजेंद्र ने मुझसे कहा, “नाना अब नहीं रहे.” 

'उसके बाद मुझे लोगों से मिलना था, फोटो खिंचवाने थे, मुस्कुराना था, खाने के लिए बैठना था और साथ ही यह सब भी सोचना कि मैंने अभी-अभी क्या सुना है. यह बेहद मुश्किल था. लेकिन कहीं न कहीं मुझे लगा कि नाना यही चाहते होंगे कि मैं अपना काम पूरा करूं. उन लोगों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाऊं, जो हमें देखने आए थे. और फिर, शायद, उन्हें याद करूं. दरअसल, उन्हें जानते हुए, मुझे लगता है जैसे मैं उनकी आवाज सुन सकता हूं, जो श्रद्धांजलि के विचार को ही खारिज कर देती, अरे, तो क्या हो गया? मर गया तो कौन-सी बड़ी बात है? सभी मरते हैं.'

Advertisement

अनुपम ने कहा कि 'वही नाना थे. सीधे, बिना दिखावे के और मुश्किल से मुश्किल बातें भी अपने अंदाज में कहने वाले. मैं आपको मिस करूंगा, मेरे दोस्त. आपके गले मिलने का अहसास. आपके बेमिसाल प्रदर्शन और जब भी आपकी याद आएगी, मैं आपकी फिल्में देखूंगा. हालांकि आज, मैं बस आपको एक बार फिर गले लगाना चाहता हूं.' 

'मेरा प्यार और गहरी संवेदनाएं आपके परिवार और उन सभी लोगों के प्रति, जो आपसे प्यार करते थे. अलविदा मेरे दोस्त, नाना पाटेकर. बहुत सारा प्यार.'

अनुपम खेर के अलावा रजनीकांत, जूनियर एनटीआर, अक्षय कुमार और रितेश देशमुख जैसे सेलिब्रिटीज भी सोशल मीडिया पर उन्हें अंतिम विदाई दे चुके हैं. नाना का जाना इसलिए भी खल रहा है कि वो सिर्फ एक अच्छे अभिनेता ही नहीं, बल्कि इंसान भी थे. उन जैसा ना कोई था और ना होगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »